Bihar

रक्षाबंधन पर पटना में सिटी बसों की यात्रा मुफ्त, नीतीश सरकार का बहनों को राखी गिफ्ट

रक्षाबंधन 2024 के मौके पर बिहार की राजधानी पटना की सिटी बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। नीतीश सरकार ने राखी पर बहनों को तोहफा दिया है। पटना में चलने वालीं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सरकारी सिटी बसों में 19 अगस्त सोमवार को महिलाओं और युवतियों का टिकट नहीं लगेगा। यह सुविधा सभी वर्ग की महिला यात्रियों पर लागू होगी। मुफ्त यात्रा की सुविधा रक्षाबंधन के दिन सुबह 6 से 9.30 बजे तक मिलेगी।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) द्वारा राजधानी पटना में कुल 135 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 25 इलेक्ट्रिक एवं शेष सभी सीएनजी बसें हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं छात्राओं के लिए बस सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी।

पटना के इन रूटों पर राखी पर बहनों के लिए फ्री बस सेवा-

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की पटना नगर बस सेवा के मार्ग संख्या 111, 222, 444, 500, 555, 600, 888, 100, 200, 999 (पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से परिचालित बस) पर परिचालित बसों में निः शुल्क यात्रा कर सकती हैं।

65 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

परिवहन विभाग के मुताबिक पटना की सभी सिटी बसों में 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। बसों में सफर के दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

4 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

10 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

10 घंटे ago