राजधानी में गंगा नदी के जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने और नदी की धारा तेज होने के कारण दियारा क्षेत्र के करीब 76 स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद कर दिया गया है. पटना डीएम ने यह आदेश दिया है. पटना जिलाधिकारी ने इस क्षेत्र के स्कूलों में जाने वाले बच्चों और शिक्षकों के जीवन और स्वास्थ्य पर खतरा को देखते हुए यह आदेश दिया.
आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व शिक्षा सचिव बैद्यनाथ यादव ने सभी जिलों के डीएम को लेटर जारी किया था जिसमें लिखा गया था कि आपदा प्रबंधन के प्रावधान के तहत आप खुद निर्णय ले सकेंगे. स्कूल बंद किए जाने का आदेश आप अपने स्तर से जारी करेंगे.
पटना के इन स्कूलों को किया गया बंद
पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पत्र जारी करते हुए आदेश दिया है कि जिले के दियारा क्षेत्र अवस्थित विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से 31 अगस्त तक बंद किया जाता है. पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड के 04 स्कूलों, बाढ़ प्रखंड के 01, बख्तियारपुर के 23, दानापुर के 42, फतुहा के 01, मनेर के 02, मोकामा के 01 और पटना सदर प्रखंड के 02 स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाता है. कुल स्कूलों की संख्या 76 है.
एक टीचर के साथ हुआ हादसा
बीते शुक्रवार को पटना में ड्यूटी पर जाते समय एक शिक्षक गंगा में गिर गए थे. जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चला है. इसके बाद दियारा दियारा इलाकों में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों की तरफ से जान की सुरक्षा को मांग की जा रही थी. जिसके बाद शिक्षा सचिव बैद्यनाथ यादव ने सभी जिलों के डीएम को लेटर जारीकर अपने स्तर से आपदा प्रबंधन के प्रावधान के तहत स्कूल बंद किए जाने का आदेश लेने का अधिकार दिया था.
साथ ही गंगा पार कर स्कूल जाने वाले शिक्षकों को सरकार की ओर से नाव की सुविधा प्रदान करने और लाइफ जैकेट की व्यवस्था करने को भी कहा गया था.
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…