Bihar

पटना AIIMS के सिक्योरिटी अफसर पर फायरिंग, RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई पर FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पीएन राय पर फायरिंग का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। गोलीबारी का आरोप दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू पर लगा है। यह घटना गुरुवार सुबह राजधानी पटना में खगौल थाना इलाके के एम्स-दीघा फ्लाईओवर के अखिरी छोर पर हुई। उस वक्त पीएन राय घर से अस्पताल जा रहे थे। इतने में एक पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। उस वक्त कार में उनके अलावा ड्राइवर और बॉडीगार्ड भी था। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले।

सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान ने बताया कि चार दिन पहले चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को विधायक रीतलाल यादव का भाई पिंकू यादव बताया था। उसने अपने लोगों को गार्ड में भर्ती करने को कहा। इस पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि बहाली बरेली की सिक्योरिटी सर्विसेज सॉल्यूशन कंपनी कर रही है। इसमें उनका किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं है। इस पर कॉल करने वाले ने बात नहीं मानने पर धमकी भरे लहजे में अंजाम भुगतने की धमकी दी। आशंका है कि उसी ने पीड़ित के ऊपर फायरिंग करवा दी। इस बाबत खगौल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

इधर, इस हाईप्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद पटना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। विधायक रीतलाल के कोथवां स्थित पैतृक गांव में दानापुर सहित कई थानों की पुलिस ने पिंकू यादव की तलाश में दबिश डाली। हालांकि वह नहीं मिला। पुलिस को यह बताया गया कि पिंकू मंगलवार को दिल्ली चला गया है। बकौल सिटी एसपी उसके पटना लौटने के तुरंत बाद ही पुलिस के सामने आने को कहा गया है। अगर गोलीबारी मामले में पिंकू की संलिप्तता सामने आई तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरे में कैद अपराधियों की तस्वीर

अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो दो दर्जन से अधिक कैमरों को पुलिस ने खंगाला है।

आरजेडी विधायक ने दी सफाई

विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि आरोप बिल्कुल गलत हैं। उनके भाई ने किसी के ऊपर फायरिंग नहीं कराई है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। विधायक ने कहा कि वे और उनके लोग जनता के लिए एम्स एवं अन्य जगहों पर बात करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अगर कोई बात न मानें तो उसके खिलाफ किसी तरह की साजिश रच दी जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

8 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

8 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

12 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

16 घंटे ago