लोकसभा चुनाव 2024 में साइडलाइन किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने एनडीए में अपना हक मांगा है। पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने बिहार में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में एक सीट पर अपना दावा ठोक दिया है। यह भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट है। यहां से विधायक रहे सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद आरा से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए। उनके इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर जल्द ही उपचुनाव होना है।
रालोजपा ने तरारी में उपचुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि तरारी पर हमारा दावा स्वाभाविक है। पिछले लोकसभ चुनाव में एक भी सीट नहीं दिए जाने के बावजूद रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने अपना वादा निभाया और एनडीए में ही बने रहने का फैसला लिया था। ऐसे में उपचुनाव में तरारी सीट रालोजपा को ही मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि रालोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय पांडेय इस सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में 63 हजार वोट मिले थे और दूसरे स्थान पर रहे। 2015 के चुनाव में भी लोजपा की उम्मीदवार गीता पांडेय तरारी में महज 272 वोटों से हारी थीं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में चार विधायकों के सांसद बनने के बाद बिहार में जल्द ही खाली हुई सीटों पर उपचुनाव होंगे। तरारी के अलावा रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट पर उपचुनाव होगा। इसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। बेलागंज में जेडीयू, तो इमामगंज में हम का उम्मीदवार उतरना तय माना जा रहा है। वहीं, तरारी और रामगढ़ सीट पर बीजेपी कैंडिडेट की तलाश कर रही है। इसमें से तरारी सीट पर अब रालोजपा ने दावा ठोक कर बीजेपी की मुश्किल बढ़ा दी है।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…