मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार को अचानक बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करने एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. दोनों नेताओं की मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली. जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह की सीएम नीतीश से यह पहली मुलाकात थी. इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई. मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी खास काम के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और सीएम ने काम पूरा करने का भरोसा दिया है.
लड़ेंगे 2025 का विधानसभा चुनाव
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार वर्ष 2025 में चुनाव जीतकर फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. खुद चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे 2025 का विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि सीएम से मुलाकात अच्छी रही.
जनता ने दिया था काम, तो सीएम से मिलने आए थे : अनंत सिंह
सीएम से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि हम क्षेत्र में जब जनता से मिलने गए थे तो उन्होंने कुछ काम दिया था, तो उसी काम को लेकर हम मुख्यमंत्री से मिलने आ गए. सीएम ने आश्वासन दिया है कि काम हो जाएगा. जो काम के लिए आए थे मुख्यमंत्री ने कर दिया. हालांकि यह मुलाकात किस विशेष काम के लिए हुई, इस पर अनंत सिंह ने विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी. इस दौरान तेजस्वी यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि कौन क्या कहता है वो सब हम नहीं जानते हैं.
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…