Bihar

निजी स्कूलों पर CBSE ने कसा नकेल, NCERT की किताबें से पढ़ाये नहीं तो होगी मान्यता रद्द

बिहार समेत अन्य राज्यों में बच्चों की पढ़ाई सामान्य परिवारों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है क्योंकि निजी स्कूलों में भारी भड़कम फीस के अलावे महंगी किताबें चलाई जाती हैं। गार्जियन को फोर्स किया जाता है कि किसी खास दुकान से और स्कूल द्वारा तय किए गए प्रकाशकों की किताबें खरीदें। किताब के नाम पर उनसे अच्छी खासी रकम वसूल की जाती है। सीबीएसई ने इसे लेकर एक अहम आदेश जारी किया है। कहा गया है कि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी निजी स्कूलों को एक से आठवीं तक एनसीईआरटी की किताबें चलानी होगी।

सीबीएसई ने नोटिफिकेशन निकाल कर इसका आदेश सभी स्कूलों को दिया है। इसकी जांच बोर्ड द्वारा रेंडमली की जाएगी। अगर कोई स्कूल आदेश का उल्लंघन करते हुए पकड़ा आएगा तो उनकी मान्यता बोर्ड द्वारा समाप्त रद्द कर दी जाएगी। सीबीएसई ने कहा है कि अगर एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध नहीं है तो ऐसे में स्कूल डिजिटल कंटेंट से पढ़ाई करवाएं। डिजिटल कंटेंट एनसीएफ-एसई (राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा) पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा सीबीएसई ने नौवीं से 12वीं तक के सभी विषयों का भी डिजिटल कंटेंट तैयार किया है। इस डिजिटल कंटेंट को सीबीएसई वेबसाइट पर भी डाला गया है। जिन विषयों की किताबें उपलब्ध नहीं है, उन विषयों का डिजिटल कंटेंट बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध कर दिया गया है। संबंधित स्कूल उन विषयों का डिजिटल कंटेंट डाउनलोड करके पढ़ाई करवायेंगे।

बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि सीबीएसई हमेशा से सस्ती और सुवधाजनक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात कहती है। लेकिन स्कूलों के संचालक किताब नहीं होने का बहाना बना कर निजी प्रकाशन की किताबें अपनी संस्थाओं में चलाते हैं। इसको देखते हुए बोर्ड ने एनसीईआरटी की डिजिटल कंटेंट तैयार किया है।

किताबें चलाने की जानकारी लिखित देनी है स्कूलों को

सीबीएसई ने कहा है कि स्कूल में एनसीईआरटी की किताबें चल रही हैं इसकी जानकारी स्कूल प्राचार्य को लिखित देनी है। इसके लिए बोर्ड ने सभी प्राचार्य से लिखित आश्वासन मांगा है। अगर बोर्ड द्वारा दी गयी किताबें नहीं चलायी जाती है तो इसकी पूरी जिम्मेवारी बोर्ड की होगी। ऐसे स्कूल के खिलाफ बोर्ड की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

57 मिनट ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

3 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

12 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

13 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

16 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

19 घंटे ago