पटना में पुलिस की गाड़ी पर केक काट कर जन्मदिन मनाने के मामले में कार्रवाई हुई है। सीटी एसपी मध्य चंद्र प्रकाश के आदेश पर एक एएसआई संजय सिंह को सस्पेंड किया गया है। दरअसल, एसके पुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड चौराहा पर डायल 112 की गाड़ी के बोनट पर कुछ युवकों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया था। इसका वीडियो कई लोगों ने बना लिया था।
किसी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाल दिया। वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा था। पटना के सीटी एसपी मध्य चंद्र प्रकाश ने इस मामले की जांच का आदेश। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने डायल 112 की गाड़ी में ड्यूटी में तैनात एएसआई को काम में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। वीडियो एक सप्ताह पहले की है।
वीडियो में क्या है
डायल 112 की गाड़ी के बोनट पर केक रखा गया है। कुछ युवक इसे काट रहे हैं। केक कटने के बाद वहां मौजूद सभी लोग ताली बजाते दिख रहे हैं। वहीं, पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने हुए हैं। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर भी बैठे हुए दिख रहे हैं। किसी ने युवकों को रोका नहीं।
कुछ देर के बाद डायल 112 की एक और गाड़ी वहां पहुंची। लेकिन उसमें भी तैनात पुलिसकर्मियों ने युवकों को मना नहीं किया। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद कई यूजर्स कमेंट में बिहार पुलिस का मजाक भी उड़ा रहे थे।
केक काटने वाले का अब तक पता नहीं
इंस्टाग्राम पर एक यूजर अमन पंडित ने एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है। अमन ने लिखा है कि पटना पुलिस का सिस्टम हैंग कर दिया भैया आपने। किसने केक काटा, किसने इंस्टाग्राम पर खबर पोस्ट की। इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…