Bihar

बिहार में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में लड्डू नहीं मिलने से भड़के छात्र: शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बिहार के बक्सर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर झंडारोहण के बाद लड्डू के लिए छात्र ने शिक्षकों की पिटाई कर दी। घटना चौगाई के मुरार थाना इलाके स्थित हाई स्कूल की है।

बताया जा रहा है कि झंडोत्तोलन के बाद स्कूल में छात्र-छात्राओं को लड्डू बांटे जा रहे थे। तभी लड्डू न मिलने पर एक छात्र शिक्षकों से भिड़ गया। उसने पहले तो स्कूल परिसर में शिक्षकों से बदतमीजी की। फिर स्कूल के बाहर पकड़कर उनकी पिटाई भी कर दी। इस घटना के बाद से शिक्षकों में भय का माहौल है।

दरअसल, 15 अगस्त पर स्कूलों में झंडारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद छात्रों के बीच लड्डू या मिठाई बांटने का चलन है। हर साल की तरह बक्सर जिले के मुरार हाई स्कूल में गुरुवार सुबह लड्डू का वितरण हो रहा था। तभी लड्डू को लेकर बंजरिया के एक छात्र ने हंगामा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्र ने शिक्षक पंकज कुमार और हनन कुमार से बदतमीजी की। फिर जब शिक्षक घर लौट रहे थे तो उसने अपने अपना गांव के पास उनकी पिटाई कर दी।

दूसरी ओर, शिक्षकों का कहना है कि आरोपी स्कूल का छात्र नहीं है, वह कोई बाहरी था। उसकी मंशा स्कूल में उत्पात मचाना था। मुरार थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने बताया कि ऐसी घटना की जानकारी मिली है। मगर अभी तक शिक्षक या स्कूल प्रशासन की ओर से कोई कोई आवेदन नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

14 मिनट ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

38 मिनट ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

4 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

5 घंटे ago