Bihar

यह ऑनर किलिंग, कैसा समाज बना रहे हैं हम; मुजफ्फरपुर कांड पर आईजी शिवदीप लांडे ने उठाए सवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में तिरहुत रेंज के आईजी शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह ऑनर किलिंग है। हम कैसा समाज बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि लड़की की लाश मिलने के बाद कई लोगों ने इसे सनसनी बनाते हुए बलात्कार की घटना बता दी थी। जबकि एफएसएल रिपोर्ट इन बातों से विपरीत पाई गई।

आईजी शिवदीप लांडे ने मुजफ्फरपुर कांड पर कहा कि 12 अगस्त को पारा थाना इलाके में एक लड़की की लाश मिली थी। इसके तुरंत बाद जिला पुलिस ने सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई शुरू की। सभी तथ्य और गिरफ्तारियों के बाद ये मामला ऑनर किलिंग का पाया गया। उन्होंने कहा कि वे दो बिंदुओं पर बात करना चाहते हैं। पहला यह कि हम कैसे समाज की संरचना कर रहे हैं। एक ऐसा समाज जहां हम ऑनर किलिंग जैसी संगीन कुरीतियों को अपना लेते हैं, जहां हम बस जात, धर्म और समुदाय को आगे कर किसी भी अपराध को अंजाम दे देते हैं। वहीं, दूसरा इन सब बातों से ऊपर जो एक बात है कि हमें बिना किसी तथ्य को जाने हुए उस पर विचार बनाकर लोगों को भ्रमित नहीं करना चाहिए।

आईजी ने कहा कि पीड़िता से बलात्कार की बात जांच में सही नहीं पाई गई। मगर इस मामले पर सनसनी बन गई। ऐसे में उस युवती की आत्मा को कितना कष्ट होता होगा। आईपीएस अधिकारी लांडे ने लोगों से अपील की है कि वे तथ्यों को जानकर ही आवाज उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और यूट्यूब से ऐसे चैनल बंद करवाने एवं उन पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने इस केस में गलत सूचना फैलाई थी।

बता दें कि पुलिस ने मुजफ्फरपुर कांड में संजय राय समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संजय का लड़की से तीन साल से प्रेम संबंध था। देर रात दोनों चौर में एक-दूसरे से मिलने गए थे। गांव के ही पंकज, चुन्नू, मुन्ना समेत दो फरार युवकों को इसकी भनक लग गई थी। उन्होंने संजय और पीड़िता को एक साथ पकड़ लिया। फिर पांचों ने मिलकर उन दोनों की पिटाई कर दी। युवकों ने पीड़ित लड़की को रॉड से इतना पीटा कि वो लहूलुहान होकर गिर गई। फिर खुरपी से उसकी गर्दन पर वार किया गया। इसका बाद पांचों युवक संजय को शव पानी में फेंक देने की बात कहकर चले गए। संजय ने पीड़िता के गले पर पैर रखकर उसकी जान निकाल दी। फिर उसके शव को पानी में फेंककर वो भी भाग निकला।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

2 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

3 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

8 घंटे ago