Bihar

बिहार: जियो ने बंद कर दी सिम, तो ग्राहक ने मुकेश अंबानी पर किया केस; 10 लाख का हर्जाना मांगा

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक रोचक मामला सामने आया है। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो द्वारा बिना किसी नोटिस या सूचना के सिम बंद किए जाने पर ग्राहक ने कंपनी पर केस कर दिया। ग्राहक ने कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी से 10.30 लाख रुपये का हर्जाना भी मांगा है। यही नहीं जिला उपभोक्ता फोरम ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अंबानी और जियो के एक अन्य अधिकारी को नोटिस जारी किया। दोनों को 29 अक्टूबर को फोरम के सामने सशरीर उपस्थित होने को कहा गया है।

मुकेश अंबानी और जियो पर केस करने वाले परिवादी का नाम विवेक कुमार है, जो मुजफ्फरपुर के जुरन छपरा के रहने वाले हैं। उनके वकील एसके झा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पांच साल पहले विवेक ने आइडिया मोबाइल नंबर को जियो में पोर्ट कराया था। उस समय उन्होंने जियो की प्राइम मेंबरशिप ली थी। उसकी वैधता 25 मई 2025 तक है। वे अपने नंबर को नियमित तौर पर रिचार्ज भी कराते रहे। लेकिन जियो ने बिना किसी सूचना के उनका नंबर बंद कर दिया।

इसकी जानकारी लेने के लिए परिवादी विवेक कुमार ने जियो के स्थानीय कार्यालय से लेकर मुख्यालय तक पत्राचार किया। मगर कंपनी के अधिकारी टालमटोल करते रहे। मजबूरन उन्होंने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया और कंपनी के खिलाफ परिवाद दायर किया।

परिवादी का कहना है कि उनका मोबाइल नंबर वित्तीय लेनदेन से जुड़ा हुआ है। इसके बंद होने से उन्हें आर्थिक के साथ ही शारीरिक और मानसिक परेशानी भी हुई। इसलिए उन्होंने हर्जाने के तौर पर 10.30 लाख रुपये का दावा किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

7 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

8 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

17 घंटे ago