समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में नीतीश का बड़ा दांव: JDU में शामिल हुए दिग्गज नेता सरयू राय

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पटना में उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दल में उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से मजबूती मिलेगी। इसी के साथ ही कई दिनों से चली आ रही अटकलों को भी विराम लग गया है। सरयू राय ने हाल के दिनों में कई बार पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। नीतीश कुमार ने इच्छा जताई थी कि वे जदयू में शामिल होकर झारखंड में संगठन का विस्तार करें।

IMG 20231027 WA0021

संभावना जताई जा रही है कि सरयू राय प्रदेश में जदयू की कमान संभाल सकते हैं। वे अपने दल भारतीय जनतंत्र मोर्चा का जदयू में विधिवत विलय भी करेंगे। सरयू राय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक हैं। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण सरयू राय ने पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव मैदान में चुनौती देकर परास्त किया था।

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

इस बार भी जमशेदपुर पूर्वी से ही चुनाव लड़ेंगे सरयू राय

सरयू राय विधानसभा का आगामी चुनाव जमशेदपुर पूर्वी से जदयू के टिकट पर लड़ेंगे। इसकी प्रबल संभावना है कि इस सीट पर उन्हें भाजपा का समर्थन मिले। जदयू का केंद्र के साथ-साथ बिहार में भी भाजपा से तालमेल है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में भी तालमेल के तहत भाजपा इस सीट पर समर्थन का फैसला ले सकती है।

IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledHalf Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02