Bihar

IAS अफसरों की अदला बदली….बिहार के पांच आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

नीतीश सरकार ने छुट्टी के दिन पांच आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े को पटना कमिश्नरी का कमिश्नर बनाया गया है।

गया के जिलाधिकारी त्याग राजन को मगध प्रमंडल के कमिश्नर और बीपार्ड के अपर महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को अगले आदेश तक ऊर्जा विभाग के सचिव और बिजली कंपनी के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वन एवं पर्यावरण विभाग के सचिव वंदना प्रेयसी को उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।वंदना प्रेयसी आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार आईडा के भी चार्ज में रहेंगी। पटना प्रमंडल की कमिश्नर कुमार रवि को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। यह भवन निर्माण विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

IAS ऑफिसर संदीप पौंड्रिक को राज्य सरकार ने रिलीव कर दिया है। वे केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें बतौर सचिव इनपैनल किया है। केंद्रीय लौह अयस्क मंत्रालय में वह सचिव बनाए गए हैं। बता दें कि IAS अधिकारी संदीप पौंड्रिक 1993 बैच के अधिकारी है। वे राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं और बिहार कैडर के तेजतर्रार अधिकारी हैं। वे बिहार में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

5 मिनट ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

1 घंटा ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

13 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

1 दिन ago