पटना में बेखौफ अपराधियों ने इसी साल 27 मई को बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हर्ष परिक्षा देकर कॉलेज से निकल रहा था, तभी बदमाशों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया था और उसकी जान ले ली थी। हर्ष की हत्या को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था। घटना को अंजाम देने से पहले उसकी रेकी की गई थी और बाद में कॉलेज कैंपस में ही बदमाशों ने उसे मार डाला था।
इस मामले में पटना यूनिवर्सिटी ने कॉलेज के पांच आरोपी छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही उनके रिजल्ट पर भी अगले आदेश तक रोक लगया दिया है। विश्वविद्यालय की तरफ से इसको लेकर एक पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें हत्याकांड में शामिल पांच छात्रों को निष्कासित किए जाने की जानकारी दी गई है।
जिन आरोपी छात्रों को निकाला गया है, उसमें सत्र 2022-25 के पटना कॉलेज के छात्र शिवम कुमार, 2021-2024 सत्र के छात्र आर्यन कुमार, 2021-2024 सत्र के ही मोहित कुमार, इसी सत्र के उदय कुमार और 2022-25 सत्र के स्टूडेंट प्रियरंजन शामिल है। इन सभी के रिजल्ट पर अगले आदेश तक विश्वविद्यालय ने रोक लगा दिया है।
बता दें कि छात्र हर्ष राज की हत्या से सनसनी फैल गई है। हर्ष का सियासी कनेक्शन भी रहा है। मृतक छात्र हर्ष बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के परिवार के काफी करीब था और अशोक चौधरी के बेटी शांभवी चौधरी हर्ष को अपना भाई मानती थी। हर्ष अपनी मुंहबोली बहन शाम्भवी के लिए समस्तीपुर में चुनाव प्रचार करने भी गया था। हर्ष छात्र संघ का चुनाव लड़ना चाहता था। एक वर्ष पहले यूनिवर्सिटी में डांडिया नाइट का प्रोग्राम हुआ था और इसी कार्यक्रम के मैनेजमेंट को लेकर छात्रों के गुटों में विवाद चल रहा था।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…