Bihar

गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा नदी पर बनेंगे नए बराज; बिहार को बाढ़ से बचाने के लिए नीतीश सरकार का प्लान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के बाढ़ से बचाने के लिए नीतीश सकार ने नया प्लान बनाया है। इसके तहत गंडक, कोसी, बागमती और महानंदा जैसी बड़ी नदियों पर नए बराज बनाए जाएंगे। गंडक नदी पर पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज में, कोसी नदी पर सुपौल जिले के डागमारा में, बागमती नदी पर सीतामढ़ी जिले के ढेंग और महानंदा नदी पर मसान में बराज बनाया जाएगा। राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। इस संबंध में बिहार सरकार की ओर से विस्तृत प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेजा जाएगा।

इन नदियों में मॉनसून सीजन के दौरान तेज बहाव के साथ पानी आता है। इन पर पहले से बराज बने हुए हैं। फिर भी हजारों क्यूसेक पानी हर साल बहकर निकल जाता है। साथ ही मॉनसून सीजन में नेपाल से आने वाले पानी की वजह से उत्तर बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बन जाता है। नदियों के कटाव की वजह से कई लोग बेघर हो जाते हैं। नए बराज बनने से बाढ़ को नियंत्रित किया जा सकेगा। साथ ही संचयित पानी को दूसरे क्षेत्रों में भेजकर सिंचाई एवं पेयजल के रूप में इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।

पटना स्थित सूचना भवन में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार की नदियों के अतिरिक्त जल को अब बर्बाद नहीं होना दिया जाएगा। इसका उपयोग सिंचाई के साथ-साथ पेयजल के रूप में किया जाएगा। इसके लिए बाढ़ के समय अतिरिक्त जल का संचयन किया जाएगा। नए बराज वैकल्पिक जलाशय के रूप में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि बिहार 8-9 परियोजनाओं पर काम कर रहा है जो देश में अन्य राज्यों से अधिक है। उन्होंने संवेदनशील इलाकों को तटबंध बनाकर सुरक्षित करने की भी घोषणा की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

29 मिनट ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

11 घंटे ago