Bihar

‘एक काला नाग है एक गोरा…’ गोपाल मंडल ने JDU सांसद और बुलो मंडल पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

सीएम नीतीश कुमार बड़बोले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने अपनी ही पार्टी यानी जेडीयू के सांसद अजय मंडल और जेडीयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. यहां तक की भागलपुर सांसद को उनके सांवले रंग के कारण उन्हें काला नाग तक दिया. विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने बुलो मंडल को कमीना तक कह दिया.

दरअसल बिहपुर विधानसभा के एनडीए कार्यालय में जेडीयू नेताओं के बैठक का आयोजन किया गया था. इस दौरान मंच पर बिहपुर विधायक और अन्य नेताओं के साथ गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद थे.

विधायक गोपाल मंडल ने जब माइक लिया तो अपने ही दो बड़े नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे. गोपाल मंडल ने बुलो मंडल को गाली देते हुए कहा कि उसके पर गोली चला था हम उसके दुश्मन को मरवा कर एनकाउंटर लिखवा दिये थे लेकिन वो कमीना क्या किया. हमको ही नहीं पूछने लगा दोनों नाग है एक गोरा नाग एक काला नाग शाला उस नाग से बचिएगा. हम फाइटर आदमी है गलत आदमी धरा जाए तो मुंडी छोड़कर समूचा धर अलग हो जाएगा. बुलवा कोई बोलता है कोई मुंहे में थप्पड़ मारेंगे.

गोपाल मंडल ने आगे कहा कि क्या जरूरी था उसको अतिपिछड़ा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का वो तीस मार खां बनने लगा. राजद से भगा दिया तो अब जेडीयू में आ गया है. आगे जेडीयू सांसद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उसके पास संसाधन है रुपये का कमी नहीं है गाड़ी से वसूली किया है. हर दिन उसके घर में एनटीपीसी से पांच लाख आता है. चुनाव के दौरान हम अजय मंडल को बोले सभी को संसाधन मुहैया करवाइए. इतना ही नहीं आगे उन्होंने बिहार के सभी थानाध्यक्षों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थानाध्यक्ष बिना पैसा लिए काम नहीं करता है. हम थानेदार को गाली गलौज ही करते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

4 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

6 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

6 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

6 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

7 घंटे ago