Bihar

बिहार में टोल प्लाजा पर ऑटोमेटिक चालान चालू होते ही ट्रैफिक पुलिस ने एक हफ्ते में काट दिये साढ़े 9 करोड़ के चालान

बिहार में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर मोटर वाहन (एमवी) अधिनियम और यातायात नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन करने पर 13 टोल प्लाजा पर ‘ई-डिटेक्शन’ व्यवस्था के माध्यम एक सप्ताह के भीतर 9.49 करोड़ रुपये के 16,755 ई-चालान जारी किए गए हैं। बिहार पुलिस (यातायात) के अपर महानिदेशक (एडीजी) सुधांशु कुमार ने कहा, ‘राज्य परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर ‘ई-डिटेक्शन सिस्टम’ के माध्यम से ई-चालान जारी करने की शुरुआत की है।

एक हफ्ते में साढ़े 9 करोड़ का चालान

ई डिक्टेशन सिस्टम को राज्य के 13 टोल प्लाजा पर लगाया गया है। राज्य के जिन वाहन मालिकों के पास वैध बीमा, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं हैं, उन्हें अब ‘ई-डिटेक्शन’ सिस्टम के माध्यम से उनके मोबाइल नंबर पर ई-चालान प्राप्त होगा।’

उन्होंने बताया कि सात से 15 अगस्त तक राज्य में संबंधित अधिकारियों ने 9.49 करोड़ रुपये मूल्य के 16,755 से अधिक ई-चालान जारी किए। एडीजी ने कहा, ‘ई-डिटेक्शन सिस्टम वाहनों की जांच करता है और जरूरी दस्तावेजों के अभाव में स्वचालित रूप से ई-चालान जारी करता है।’

टोल पर गाड़ी लेकर निकलने से पहले गाड़ी के कागज चेक कर लें

उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें राष्ट्रीय राजमार्गों पर होती हैं, ऐसे में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है कि वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, मोटर वाहन कर अपडेट हो। उन्होंने कहा कि ‘ई-डिटेक्शन सिस्टम’ की शुरुआत से वाहन चालकों को एमवी एक्ट के नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

17 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 दिन ago