Bihar

बिहार के ई-रिक्शा चालक की रातों-रात बदली किस्मत, KBC की हॉट सीट पर बैठ बने लखपति

बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक टोटो चालक ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है. टोटो चलाते हुए KBC के सीट तक पहुंच गए, इतना ही नहीं अपने ज्ञान से वह लखपति भी बन गए. कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठकर लखपति बनने वाले पारसमणि सिंह बीते 20 साल से कौन बनेगा करोड़पति के लिए अथक प्रयास कर रहे थे और अब यह प्रयास रंग लाया.

बिहार के टोटो ड्राइवर ने KBC में किया कमाल:

मुजफ्फरपुर के मालीघाट के रहने वाले टोटो ड्राइवर के 12 लाख 50 हजार रुपए जीतने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है. पारसमणि सिंह बताते हैं कि KBC का खेल शुरू से ही खेल रहा हूं और बीते वर्ष 2003 से प्रयास कर रहा था. बीच में कई बार कॉल आया लेकिन आज तक सिलेक्शन नहीं हुआ था. पहली बार जब सिलेक्शन हुआ तो इसको लेकर पूरे परिवार में खुशी और हर्ष का माहौल है.

‘एक सवाल में उलझ गए’:

उन्होंने आगे बताया कि KBC को लेकर लगातार प्रयास करता रहता था. यात्रा के दौरान में कॉल आया और फिर हमलोग मुंबई गए और ₹12.50 लाख रुपए जीत गए. इस दौरान एक सवाल का जवाब नहीं आया जिसको लेकर Quit करना पड़ा. KBC में जीत कर आए पारसमणि सिंह ने बताया कि कॉलेज के पढ़ाई के दौरान में ही गाना लिखने का शौक था.

‘अमिताभ उठाएंगे इलाज का सारा खर्च’:

उन्होंने कहा कि मैंने कई गानों को लिखा जिसके बाद एक गाना ‘अदभुत टमटम’ गाया. जिसको गाने के बाद अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए और मुझे ढाढस बंधाया. उसके बाद मेरी बीमारी को जानने के बाद मेरे इलाज का खर्च भी उठाने की बात कही. मुंबई के लीलावती अस्पताल में अब मेरा इलाज होगा.इसका पूरा खर्च अमिताभ बच्चन ने उठाने की बात कही है. बता दें कि पारसमणि ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

4 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago