Bihar

चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस और कान में स्पीकर; सिपाही भर्ती परीक्षा में चोरी के लिए अपनाया अनोखा तरीका, 2 गिरफ्तार

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान आरा के टाउन प्लस टू विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देने आए पटना जिले के दो अभ्यर्थियों को चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस लगाए हालत में रंगे हाथ पकड़ा गया। ब्लूटूथ कान में लगे स्पीकर से कनेक्ट था। यह देखकर केन्द्राधीक्षक समेत ड्यूटी पर तैनात पुलिस अफसर हतप्रभ रह गए।

बाद में दोनों को टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकडे़ गए अभ्यर्थियों में पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना के दोरवा गांव रवि शंकर शर्मा और पटना के दुल्हिन बाजार थाना के पीरही गांव निवासी विकी कुमार शामिल हैं।

इधर,भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार पटना जिले के दोनों अभ्यर्थी चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा देने आए थे, लेकिन चेकिंग के दौरान पकड़े गए।

केन्द्राधीक्षक के बयान पर दोनों के विरुद्ध टाउन थाना में प्राथमिकी की गई है। चप्पल से मिले डिवाइस और कान से ब्लूटूथ दोनों को जब्त कर लिया गया गया है। बताते चलें कि पहले भी विभिन्न परीक्षाओं में माइक्रो इयरपीस और मक्खी ब्लूटूथ से नकल करते अभ्यर्थी पकड़े जा चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

8 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

9 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

10 घंटे ago