रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे देश में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी अपनी बहनोंसे राखी बंधवाई। पटना में चिराग पासवान की बहनों ने उन्हें राखी बांधी। इस मौके पर उन्होने कहा आज बहनों के आशीर्वाद की वजह से ही मैं इस मुकाम पर हूं। वहीं कोलकाता और मुजफ्फरपुर की घटनाओं पर चिंता भी जाहिर की। और देश के सभी भाईयों को संकल्प याद दिलाया।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हर बहन को रक्षाबंधन की बधाई देता हूं, और शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही मैं सकंल्प लेता हूं, और ये चाहता हूं कि देश का हर एक लड़का , हर एक व्यक्ति यह संकल्प ले, कि भले ही हम बहनों से राखी बंधवाएं या न बंधवाएं, लेकिन देश की हर बेटी और बहन को उसकी रक्षा का भरोसा जरूर दिलाएं। हाल फिलहाल के दिनों में जिस तरह देश में एक के बाद एक जघन्य अपराधों की घटनाएं घट रही हैं। ये हर देशवासी को विचलित और परेशान करती है।
चिराग ने कहा कि एक तरफ देश में हम लोग रक्षाबंधन मना रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ मुजफ्फरपुर, जहानाबाद और कोलकाता जैसी घटनाएं देश को दुखी करती हैं। जो सम्मान और प्यार हम अपनी बहनों के लिए रखते हैं। वहीं सम्मान और प्रेम दूसरों की बहनों के लिए भी रखें। इस संकल्प के साथ, समाज में नए बदलाव की सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। यही मूल सोच रक्षाबंधन की है। देश के सभी बहनों से उसकी सुरक्षा का वादा करें।
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…