Categories: BiharNEWS

खूब मोबाइल चलाते हैं बिहार के लोग, इंटरनेट यूजर और मोबाइल बैंकिंग में पूरे देश को छोड़ा पीछे

कोरोना संकट के बाद पूरा देश डिजिटल की ओर बढ़ रहा है. इस संकट ने देश में बहुत कुछ बदल कर रख दिया है. बदलाव का असर भी दिख रहा है. कभी पिछड़ा राज्य कहलाने वाला बिहार पर भी इसका व्यापक असर पड़ा है. अब बिहार के लोग डिजिटल हो गए हैं. मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट यूजर की तादाद अच्छी खासी बढी है. राष्ट्रीय स्तर पर बिहार टॉप पर दिख रहा है. देखें भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की रिपोर्ट.

इंटरनेट बैंकिंग 162% का इजाफाः

आंकड़ों की अगर बात कर लें तो मार्च 2021 में मोबाइल बैंकिंग यूजर की संख्या 62 लाख थी. वर्ष 2021 की तुलना में बिहार में मोबाइल यूजर की संख्या में 162 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इंटरनेट बैंकिंग उपभोक्ताओं की संख्या में भी 110% की बढ़त दर्ज की गई है.

12.13 % आबादी मोबाइल बैंकिंग पर निर्भरः

कोरोना संकट के बाद डिजिटल लेनदेन बिहार में तेजी से बढे हैं. बिहार की अनुमानित आबादी 12.92 करोड़ के आसपास है. राज्य की 12.13% आबादी मोबाइल बैंकिंग और 11.84% आबादी इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग कर रही है. एसएलबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में मोबाइल बैंकिंग उपभोक्ताओं की संख्या 1.63 करोड़ और इंटरनेट बैंकिंग यूजर 1.53 करोड़ हैं.

17% से अधिक फोन यूजरः

मोबाइल बैंकिंग में यूपीआई की भूमिका अहम है. बिहार और पटना में यूपीआई से लेनदेन में तेजी से वृद्धि हुई है. उपभोक्ताओं ने चार करोड़ से अधिक का लेनदेन किया है. जनवरी से मार्च 2024 में बढ़कर 12 करोड़ 40 लाख रुपया हो गया.

सबसे ज्यादा गुगल पे यूजरः

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार बिहार में फोन पे के उपयोगकर्ता 17% से अधिक हैं. इसके अलावा पेटीएम का हिस्सा 12.1%, गूगल पे 36.7% और सीआरईडी 0.9% है.

बिहार में रिकार्ड पॉश मशीन लगेः

प्रदेश में पॉश मशीन के उपयोग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है. मार्च 2021 के तुलना में 2024 में पॉश मशीन के उपयोग में 42.3 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है. मार्च 2021 में जहां 58331 पॉश मशीन कारोबारियों के लिए जारी किए गए थे. मार्च 2024 में बढ़कर या 83000 हो गया.

ट्राई क्या है?:

ट्राई (TRAI) का अर्थ भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण है. ग्राहकों के हितों की रक्षा करना इसका काम है. सहायता प्रदाताओं या ग्राहकों के हितों का संरक्षण करना है इसका काम है. भारत सरकार का यह संस्थान है. देश में दूरसंचार क्षेत्र को नियंत्रित करता है. इंटरनेट सेवा आदि की रिपोर्ट रखता है. हर साल देश में इंटरनेट यूजर, नेट बैंकिंग पेमेंट आदि की रिपोर्ट तैयार करता है.

Avinash Roy

Recent Posts

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

4 मिनट ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

11 मिनट ago

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

12 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

13 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

24 घंटे ago