Bihar

रेलवे का कारनामा, चार मालगाड़ियों को 232 डिब्बों को जोड़कर बना दिया ‘ब्रह्मास्त्र’, पौने तीन किलोमीटर लंबी बनी ट्रेन

ट्रेन के इंजन से लेकर पीछे गार्ड की बोगी तक जाने में पौने तीन किलोमीटर चलना पड़े तो यह सोचकर ही सिर चकराने लगेगा। रेलवे ने परिचालनिक दक्षता में वृद्धि को लेकर ऐसा कर दिखाया है। मंगलवार को रेलवे ने पहली बार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर चार मालगाड़ियों को जोड़कर 232 डिब्बों वाली ट्रेन को पंडित दीन दयाल मंडल के गंजख्वाजा स्टेशन से डेहरी आनसोन होते हुए धनबाद तक चलाया।

इस मालगाड़ी का नाम ‘ब्रह्मास्त्र’ दिया गया है। ब्रह्मास्त्र के परिचालन के एक दिन पहले सोमवार को इसी कॉरिडोर में एक साथ तीन मालगाड़ियों का संयोजन कर ‘त्रिशूल’ का परिचालन किया गया। तीनों मालगाड़ियां 58-58 डिब्बों की थीं।

हाजीपुर रेलवे जोन के अधिकारी ने दी जानकारी

हाजीपुर रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि डीडीयू से सोननगर, जपला, गढ़वा होते हुए धनबाद के टोरी स्टेशन तक ट्रेन गई। 58 डिब्बों की एक मालगाड़ी 690 मीटर लंबी होती है। इस ट्रेन में 232 डिब्बों को जोड़कर ट्रायल किया गया।

चार बाक्सन रैक का संयोजन कर लगभग पौने तीन किलोमीटर लंबे ‘ब्रह्मास्त्र’ लांग हाल मालगाड़ी का परिचालन किया गया। ट्रेन डीडीयू के गंजख्वाजा से रात लगभग 21.17 बजे धनबाद मंडल के टोरी के लिए प्रस्थान हुई। लगभग 37.5 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति के साथ बीडी सेक्शन होते हुए लगभग 335 किलोमीटर की यात्रा के बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ गढ़वा रोड के रास्ते धनबाद मंडल के टोरी स्टेशन पर 07.25 बजे पहुंची।

व्यस्ततम रेल मंडलों में से एक है डीडीयू

उन्होंने बताया कि ट्रेन जिन मार्गों से गुजरी, वहां रेल कर्मियों एवं आम लोगों के लिए यह कौतुहल बनी रही। माल लदान एवं परिचालन की दृष्टि से पूर्व मध्य रेल का पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल भारतीय रेल के व्यस्ततम रेल मंडलों में से एक है।

रेल परिचालन को गतिमान रखने के साथ धनबाद मंडल से कोयला आदि के त्वरित परिवहन के लिए परीक्षण कर लदान के लिए तैयार खाली मालगाड़ियां नियमित उपलब्ध कराने में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की अति महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने बताया कि ‘ब्रह्मास्त्र’ का सफल परिचालन से पूर्व मध्य रेल की परिचालनिक दक्षता को बढ़ाने और माल लदान एवं परिवहन में और तेजी लाने में मदद मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

18 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

30 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago