Bihar

पास हो जाओगे, बस पैसे भेज दो; BPSC TRE-3 के नाम पर हो रहा फ्रॉड, बिहार पुलिस की एडवाइजरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा हाल ही में आयोजित की गई तीसरे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा (BPSC TRE 3.0) के नाम पर साइबर फ्रॉड गिरोह एक्टिव हो गए हैं। ठग शिक्षक अभ्यर्थियों को कॉल, मैसेज और ईमेल के जरिए संपर्क कर रहे हैं और उन्हें शिक्षक बहाली परीक्षा 3 में पास कराने के नाम पर रुपये की उगाही कर रहे हैं। बिहार पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर शिक्षक अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से ऐसे फ्रॉड से बचने की सलाह दी है।

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बुधवार को इस संबंध में एडवाइजरी जारी की। ईओयू ने कहा कि बीते 19 से 22 जुलाई के बीच बीपीएससी शिक्षक बहाली परीक्षा (TRE 3.0) आयोजित की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सामने आ रहा है कि फोन और सोशल मीडिया के जरिए साइबर अपराधी अभ्यर्थी और उनके अभिभावकों को पास कराने या कम अंक आने की बात कहकर नंबर बढ़ाने के नाम पर रुपये की मांग करके ठगी की कोशिश कर रहे हैं।

ईओयू ने ऐसे फर्जी कॉल से लोगों क सावधान रहने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि यह साइबर ठगों का फ्रॉड करने का नया तरीका है। अगर आपके पास ऐसे कॉल या मैसेज आएं तो उनपर ध्यान न दें। साथ ही अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी इस बारे में जागरुक करें। बिहार पुलिस ने इस संबंध में शिकायत के लिए नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है। अगर कोई साइबर ठग संपर्क करता है तो वे 8544428404 पर कॉल करके या spcyber-bih@gov.in पर ईमेल करके शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा एनसीआरपी के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी साइबर ठगी से संबंधित सूचना दी जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

5 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

5 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

10 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

15 घंटे ago