BPSC TRE 3.0 2024 आंसर की bpsc.bih.nic.in पर जारी, ऐसे कर सकते हैं आसानी से डाउनलोड…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने BPSC TRE 3.0 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. यह आंसर की 1 टू 5 के लिए आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.bpsc.bih.nic.in/Notices/NB-2024 के जरिए भी बीपीएससी TRE 3.0 की आंसर की चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार 2 सितंबर से 5 सितंबर तक साक्ष्य के साथ अगर कोई आपत्तियां हो, तो उसे दर्ज करा सकते हैं.
BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024 ऐसे करें डाउनलोड
BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.उस लिंक पर क्लिक करें, जहां BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024 लिखा हो.एक PDF फाइल खुलेगी.इस PDF फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें.

