Bihar

बिहार: बॉयफ्रेंड ने कहा-बेटी को मत लाना, मां ने मा’र डाला; क्राइम पेट्रोल से सीखा ला’श को बैग में रखकर ठिकाने लगाना, प्रेमी के घर से गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने सोमवार को 3 साल की मिस्टी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मिस्टी की मां काजल को उसके प्रेमी के घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ‘काजल अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। प्रेमी ने कहा था कि तुम अकेले आना, बेटी को साथ मत लाना। इसलिए काजल ने 3 साल की मिस्टी की हत्या की और घर से फरार हो गई।’

सिटी एसपी ‎अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि ‘काजल अक्सर क्राइम पेट्रोल देखा करती थी। इस सीरियल के एक-दो एपिसोड में हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में रखकर फेंकने का तरीका सीखा। इसके बाद उसने बेटी की चाकू से गला काटकर हत्या की। पुलिस की पूछताछ में काजल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।’

हत्या के बाद छत और कमरा धो दिया था

काजल ने छत से ट्रॉली बैग को घर के पीछे फेंक दिया था। सबूत मिटाने के लिए छत और अपने कमरे को अच्छे से धो दिया था। इसके बाद वो घर से भाग गई। सिटी एसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम ने घर से कई सबूत बरामद किया। इससे स्पष्ट हो गया था कि काजल ने ही हत्या की है।

हत्या में काजल का प्रेमी नहीं था शामिल

काजल का फोन शुक्रवार शाम से ही बंद था। पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखा था। उसका आखिरी ‎लोकेशन रामपुर हरि थाना क्षेत्र के‎ सीतामढ़ी रोड में ट्रेस किया गया था। यही पर काजल का प्रेमी रहता था। सिटी एसपी ‎अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि हत्या में प्रेमी शामिल नहीं था।

इकलौती संतान थी मिस्टी

बच्ची के पिता मनोज ‎कुमार गया ‎के चाकंद बाजार के रहने वाले हैं। 2019 में ‎काजल कुमारी से मनोज की शादी हुई थी।‎ मनोज कुमार, पत्नी काजल‎ कुमारी और बेटी मिस्टी के साथ किराए के ‎मकान में रहते थे। यहीं पर काजल का भाई भी रहता है। मनोज कुमार ‎गोशाला चौक के पास एक मिठाई ‎फैक्ट्री में हलवाई का काम करते हैं। मिस्टी दंपती की इकलौती संतान थी।

कमरे से खून लगे कपड़े और ‎बेडशीट किया था बरामद

पिछले शनिवार को मिठनपुरा थाना के रामबाग स्थित जानकी‎ बल्लभ शास्त्री लेन में घर के पीछे‎ लाल ट्रॉली बैग में बंद‎ तीन साल की मासूम मिस्टी कुमारी का‎ शव मिला था। मृत बच्ची‎ की गर्दन और पेट समेत शरीर के अन्य‎ जगहों पर जख्म के निशान मिले थे।

रविवार को सिटी एसपी ‎अवधेश सरोज दीक्षित ने मामले की बारीकी से जांच की। पुलिस ‎टीम ने कमरे से खून लगे कपड़े और ‎बेडशीट सहित कई अन्य सामान भी ‎जब्त किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

10 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

10 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

10 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

16 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

21 घंटे ago