Bihar

फजीहत के बाद टूटी डबल इंजन सरकार की नींद: अब बिना NOC के नहीं होगा बिहार में किसी भी पुल-पुलिया का निर्माण, विजय चौधरी ने बताया पूरा प्लान

बिहार में लगातार ढहते पुलों के मामले के बीच नीतीश सरकार के जल संसाधन विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है विभाग के पुलों के निर्माण के लिए नया एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) बनाया गया है। अब मानक के अनुरूप ही होगा पुल-पुलिया का निर्माण किया जाएगा। राज्य में अब पुलों का निर्माण जल संसाधन के एसओपी पर ही किया जाएगा।

विजय चौधरी ने बताया कि पुल हो या पुलिया दोनों के स्ट्रक्चर के लिए जल संसाधन विभाग से एनओसी लेनी होगी। वहीं एसओपी बनने के बाद ही पुल-पुलिया के डिजाइन के लिए स्वीकृति लेनी होगी। एसओपी का नियम का स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। बिना एनओसी के राज्य में पुलों का निर्माण नहीं होगा।

आपको बता दें इससे पहले राज्य में पुलों के रखरखाव की नीति (ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी) भी लागू की गई है। इस नीति के आधार पर पुलों का हेल्थ कार्ड बनेगा और रखरखाव के लिए विशेष प्रभाग (डिविजन) का गठन होगा। मुख्य अभियंता इस डिवीजन के हेड होंगे। इनके साथ ही अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं की टीम होगी। टीम के इंजीनियर नियमित तौर पर पुल-पुलियों की जांच करेंगे।

जांच केवल कागजों पर ही नहीं, बल्कि वीडियो व तस्वीर के साथ होगी। जहां भी इन्हें गड़बड़ी मिलेगी, वे इसकी जानकारी तत्काल विभाग को देंगे। अगर रखरखाव में कोताही बरती गई तो उसे चिह्नित कर विभाग सख्त कार्रवाई भी करेगा।

साल 2005 से लेकर अब तक राज्य में 6200 से अधिक पुलों का निर्माण किया गया है। इसमें लगभग दो दर्जन मेगा पुल हैं। जबकि लगभग 1200 पुल 60 मीटर लंबे हैं। वहीं, पांच हजार से अधिक पुल 60 मीटर से कम लंबाई के हैं। राज्य के अधीन बारहमासी सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना की शुरुआत हुई। इसके तहत 5100 से अधिक पुल-पुलियों का निर्माण हुआ।

लेकिन बीते दो महीने में राज्य में जिस तरह पुल और पुलिया बारिश में ध्वस्त हुई उसके बाद से बिहार सरकार की फजीहत हुई। विपक्ष ढहते पुलों पर सरकार को लगातार घेर रहा है। विधानमंडल से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मामले की गूंज सुनाई दी। जिसके बाद पुलों को लेकर अब नीतीश सरकार काफी सख्त हो गई है। और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त एक्शन की बात कही है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

24 मिनट ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

16 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

17 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

23 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

23 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

23 घंटे ago