Bihar

बिहार : डाकघरों के जरिये 45 दिन की कर सकते हैं इंटर्नशिप, जानें आवेदन करने की प्रक्रिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना. डाक विभाग विभिन्न क्षेत्रों में 45 दिनों तक की इंटर्नशिप के जरिये अनुभव प्राप्त कर सीखने का अवसर प्रदान कर रहा है। बिहार में फिलवक्त लगभग दस हजार डाकघर हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डाकघरों के माध्यम से युवा शक्ति का प्रभावी प्रयोग, वित्तीय समावेशन, इ-कॉमर्स व आपूर्ति शृंखला प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, स्पेस डिजाइन आदि के क्षेत्र में भारतीय डाक की पहलों के लिए मददगार होगा।

डाक निदेशालय और डाक सर्कलों सहित डाक विभाग में प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत युवाओं को सरकार की कार्यप्रणाली, विशेषकर नागरिक केंद्रित सेवाओं की डिलिवरी और वित्तीय समावेशन के क्षेत्रों के बारे में अनुभव प्राप्त होगा। सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी, भविष्य में प्रशिक्षुओं के हितों और करियर को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।

इंटर्नशिप के लिए आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए. यूजीसी से मान्यता प्राप्त कॉलेज और संस्थाओं में अध्ययनरत स्नातक के वे छात्र, जिन्होंने कॉलेज में न्यूनतम एक वर्ष की शिक्षा पूरा कर ली है। आवेदन आमंत्रित करने संबंधी नोटिस में कहा गया है कि इंटर्नशिप की अवधि 30 दिन से 45 दिन तक की हो सकती है।

डाक निदेशालय का प्रोग्राम डिवीजन या डाक सर्कल इंटर्नशिप की अवधि के दौरान प्रशिक्षुओं को केवल आधे दिन के लिए भी नियोजित कर सकता है। इंटर्नशिप की अपेक्षित अवधि को संतोषजनक ढंग से पूरी नहीं कर पाने वाले प्रशिक्षुओं को कोई भी प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जायेगा। चयनित आवेदकों को अपने पर्यवेक्षक, विभागाध्यक्ष या प्रधानाचार्य से एक पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें संस्थान में छात्र की वर्तमान स्थिति और संबंधित अवधि जिसके लिए उसका चयन किया गया है, के बारे में इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति के लिए अनापत्ति प्रदान करने का उल्लेख जरूरी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

30 मिनट ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

44 मिनट ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

2 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

4 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

10 घंटे ago