Bihar

बिहार के कार्यकारी DGP आलोक राज ने संभाला पदभार, बताया कैसी होगी पुलिसिंग, क्या होगी प्राथमिकता?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के नए कार्यकारी डीजीपी आलोक राज ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व डीजीपी आरएस भट्टी ने पुलिस मुख्यालय जाकर उन्हें पदभार सौंपा। गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी आलोक राज अपने दायित्वों के अतिरिक्त अगले आदेश तक बिहार के पुलिस महानिदेशक का प्रभार संभालेंगे।

इस मौके पर पूर्व डीजीपी आरएस भट्टी से उन्होने प्रभार लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि मैं सरकार का आभारी हूं, कि सरकार ने मुझे इस दायित्व के लिए चुना है। मेरी पुलिसिंग का लक्ष्य आम जनता का विश्वास जीतना है इसी पर आगे बढ़ना है, सभी जनता और सभी के सहयोग से आगे बढ़ना है।

आलोक राज ने कहा कि डीजीपी का कार्यालय आम जनता के लिए हमेशा खुला रहेगा। किसी भी वैधानिक औ लीगल समस्या के लिए आप आ सकते हैं। मेरा उद्देश्य होगा कि बिहारवासियों का डीजीपी बनूं। बिहार के लोग अपनी किसी भी वैधानिक समस्या के लिए मेरे पास आ सकते हैं। मेरे पदाधिकारियों के पास जा सकते हैं। यह उद्देश्य होगा कि हम आम जनता की सेवा करें।

आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पश्चिम बंगाल और झारखंड के नक्सली इलाके में सात साल तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ काम करने का अनुभव है। डीजी (ट्रेनिंग) समेत तमाम पदों पर उनका राज्य में लंबा कार्यकाल रहा है। इससे पहले आईजी (मुख्यालय), आईजी (कमजोर वर्ग), विशेष सचिव (गृह), एडीजी (कानून व्यवस्था), विशेष शाखा, सीआईडी, रेल, डीजी (प्रशिक्षण), बिहार पुलिस अकादमी, बीएसएपी, डीजी-सह- के रूप में काम किया। आलोक राज दिसंबर 2025 में रिटायर होंगे।

आईपीएस अधिकारी आलोक राज मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सरैंया प्रखंड के नेउरा गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे पटना के कंकड़बाग में अपने पिता के बनाए आवास में रहते हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना में ही हुई है। उनके श्वसुर स्व. डीएन सहाय भी बिहार के डीजीपी और छत्तीसगढ़ के पहले राज्यपाल रह चुके हैं। आलोक राज संगीत के शौकीन हैं तथा छह साल प्रशिक्षण भी लिया है। कई नामचीन मंचों पर भजन-गजल गायन की प्रस्तुति कर चुके हैं और इनके कई एलबम रिलीज हो चुके हैं। डीजीपी के तौर पर ऐसे वक्त कमान संभाली है। जब बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। साथ ही अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव भी होना है। आलोक राय के सामने ऐसे में कई चुनौतियां हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

2 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

3 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

3 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

6 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

11 घंटे ago