Bihar

बिहार DGP की रेस में महिला IPS समेत ये तीन नाम सबसे आगे, कौन होगा सूबे का नया पुलिस कप्तान…?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के पुलिस महानिदेशक (Bihar DGP) राजविंदर सिंह भट्टी (RS Bhatti) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नये महानिदेशक (DG CISF) बनाये गये हैं.अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट (एसीसी) ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है.1990 बैच के आइपीएस अधिकारी भट्टी फिलहाल बिहार के पुलिस महानिदेशक हैं. आरएस भट्टी की नियुक्ति सितंबर सितंबर 2025 तक के लिये की गयी है. वहीं अब बिहार के लिए नए डीजीपी की तलाश शुरू हो गयी है.

नए डीजीपी की तलाश शुरू

आरएस भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद बिहार में नये DGP की तलाश शुरू हो चुकी है. ब्यूरोक्रेसी में इस बात को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं कि अगला पुलिस महानिदेशक कौन होगा? आरएस भट्टी ने 20 दिसंबर 2022 को बिहार डीजीपी की जिम्मेदारी संभाली थी.

कौन हैं रेस में सबसे आगे?

बिहार कैडर 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी आरएस भट्टी की विदाई के साथ ही राज्य के नये डीजीपी की तलाश भी तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी सह सीएमडी विनय कुमार (1991 बैच) नये डीजीपी की रेस में सबसे आगे हैं. इसके अलावा निगरानी के डीजी आलोक राज (1989 बैच) और बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं की डीजी शोभा ओहटकर (1990 बैच) भी डीजीपी की रेस में शामिल हैं.

कब होगा नए डीजीपी का नाम तय?

संभावना है कि गुरुवार को नए डीजीपी का नाम तय हो जायेगा. राजविंदर सिंह भट्टी का बिहार डीजीपी का कार्यकाल लगभग 20 माह का रहा. उन्हें 18 दिसंबर 2022 को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बुलाकर डीजीपी बनाया गया था.

केंद्र सरकार ने दो IPS को दी बड़ी जिम्मेदारी

गौरतलब है कि बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को बुधवार को केंद्र सरकार ने CISF का महानिदेशक नियुक्त किया तो वहीं आइपीएस दलजीत सिंह चौधरी को BSF का महानिदेशक बनाया है. दलजीत चौधरी वर्तमान में SSB के महानिदेशक के तौर पर अपनी सेवा दे रहे थे. अब बीएसएफ की कमान संभालेंगे. बता दें कि आरएस भट्टी बिहार के पहले ऐसे डीजीपी हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने किसी मिलिट्री एजेंसी की कमान थमाई है. आरएस भट्टी बेहद कड़क मिजाज के पुलिस अधिकारी माने जाते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

3 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

11 घंटे ago