Bihar

बिहार में अब मोडिफाइड गाड़ियों के इस्तेमाल और खतरनाक ड्राइविंग पर लगेगा जुर्माना, परिवहन विभाग सख्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में परिवहन से जुड़ा नियम एवं कानूनों को लेकर विभाग सख्त हो गया है. अब राज्यभर में एनपीआर कैमरे से चालान का दायरा बढ़ाया जाएगा. साथ हीं ओवरलोडिंग, ओवरटेक व ओवर स्पीड चालकों के ऊपर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. परिवहन विभाग ने सभी जिलों के ट्रैफिक एसपी व डीएसपी को निर्देश दिया है. वहीं, रैश ड्राइविंग और ओवर स्पीड करने वाले वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन करने का आदेश दिया है. बता दें कि विभाग द्वारा रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा. ताकि हर शहर और गांव में ऐसे चालक यातायात नियम तोड़ने से डरें.

मोडिफाइड गाड़ियों पर भी लगेगा जुर्माना

अक्सर हम देखते हैं कि युवा पुरानी गाड़ियों को मोडिफाई करा सड़क पर निकलते हैं. उसमें साइलेंसर, हॉर्न जैसे विभिन्न इक्विपमेंट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सड़क पर चल रहे बाकी लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. परिवहन विभाग ने इसको संज्ञान में लेते हुए मॉडिफाइड गाड़ी, साइलेंसर सहित टेंपरिंग नंबर प्लेट लगा कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. नंबर प्लेट की टेंपरिंग या मॉडिफाइ करा लेने की वजह से सही वाहन मालिक का पता नहीं चल पाता है. ऐसे नंबर प्लेट लगाकर क्रिमिनल एक्टिविटीज भी करते हैं.

खतरनाक ड्राइविंग पर कितना लगेगा जुर्माना ?

खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने पर मोटर वाहन अधिनियम,1988 की धारा 184 के तहत 5000 तक जुर्माना या 6 माह से 12 माह का कारावास या दोनों का प्रावधान है. पुनरावृत्ति होने पर 10000 या दो वर्ष का कारावास या दोनों हो सकता है. ऐसे वाहन चालकों से न सिर्फ जुर्माना , बल्कि मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत उनका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द करने का भी प्रावधान है.

क्या होता है एनपीआर कैमरा ?

एनपीआर कैमरे का मतलब होता है स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (ANPR) कैमरा. यह एक ऐसा कैमरा है जो वास्तविक समय (Real Time) में वाहनों की नंबर प्लेटों को पढ़ते हैं और उन्हें डिजिटल बनाते हैं. ये सभी कैमरे पूरी पहचान/रिकॉर्डिंग/संचार प्रक्रिया को बिना सर्वर या ट्रिगर के खुद ही कर सकते हैं. वीडियो, फोटो के बजाय कॉम्पैक्ट डिजिटल डेटा भी परिवहन विभाग को भेज सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

6 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

6 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

12 घंटे ago