बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां कोयला लदी मालगाड़ी डिरेल हो गई है। मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे के बाद मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। हादसा मानपुर के रसलपुर गेट के पास बंधुआ-पैमार रेल लाइन को जोड़ने वाली रेल ओवर लाइन की है।
इस हादसे के बाद ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है और ना ही किसी के हताहत होने की ही खबर है। हादसे के बाद ट्रैक पर कोयला बिखर गया है। जिससे सड़क यातायात बाधित हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे हैं और ट्रैक को बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है।
मालगड़ी के डिब्बों को हटाने के लिए बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाया गया है। क्रेन की मदद से डिब्बों को हटाने का काम जारी है। यह घटना कैसे घटी फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। रेल अधिकारियों ने जल्द से जल्द ट्रैक को बहाल करने की बात कही है।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…