बिहटा एयपोर्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट में यह फैसला लिया गया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की पहल पर बिहटा एयरपोर्ट की बाधाएं दूर हो गई है। केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए 1413 करोड़ का आवंटन कर दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई अड्डा के विस्तार के लिए अपेक्षित जमीन जिला प्रशासन शीघ्र ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी को उपलब्ध करा देगा। राशि और जमीन की उपलब्धता के बाद एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।
पटना हवाई यातायात पर बोझ बढ़ने के बाद पटना में एक और एयरपोर्ट की मांग वर्षों से की जा रही थी, जिसके बाद वित्तीय वर्ष 2015-16 में बिहटा स्थित वायुसेना के एयरबेस को हवाईअड्डा बनाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए हवाईअड्डा प्राधिकरण ने राज्य सरकार से जमीन की मांग की थी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए अब तक 108 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी गई है। इस पर चारदीवारी भी बन चुकी है। हालांकि, जिस आठ एकड़ जमीन पर पेच फंसा था, उसे भी शीघ्र एयरपोर्ट ऑथिरिटी को सौंप दिया जाएगा।
आपको बता दें केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट में बिहार और पश्चिम बंगाल में दो नए सिविल एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण पर 2962 करोड़ रुपया खर्च करेगी। यह काफी बड़ी परियोजना है, जिसके काफी लोगों को लाभ होगा।
उन्होंने बताया कि बिहार में पटना एयरपोर्ट पर विमानों का दबाव बढ़ रहा है। वर्तमान एयरपोर्ट के विस्तार की भी गुंजाइश नहीं है। इसलिए पटना एयरपोर्ट से करीब 28 किलोमीटर की दूरी पर बिहटा में 1413 करोड़ रुपये की लागत से नया सिविल एयरपोर्ट बनाया जाएगा। यहां पर पहले से एयरफोर्स का स्टेशन है लेकिन इसे अलग से विकसित करके सिविल टर्मिनल बनाया जाएगा। इसके बनने से पटना एयरपोर्ट के ऊपर विमानों का दबाव काफी कम होगा। वहीं, एक नया एयरपोर्ट मिलने से पटना की देश के दूसरे शहरों से हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगा।
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…