Bihar

बिहार में दलित लड़कियों से गैंगरे’प पर भड़कीं मायावती, बिहार सरकार को नसीहत देते हुए कर दी ये मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने बिहार में हाल के दिनों में दलित लड़कियों के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले पर चिंता जताई है। इस मामले में बिहार की नीतीश सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के साथ नसीहत भी दे डाली है। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बिहार सरकार से दलितों की सुरक्षा व सम्मान का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

बीएसपी चीफ मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि बिहार में हाल ही में जिला मधुबनी की लगभग 18 वर्ष की दलित लड़की के साथ कमलेश यादव व उसके साथियों ने तथा इसके कुछ ही दिनों बाद जिला मुजफ्फरपुर में 14 वर्षीय दलित बच्ची के साथ संजय राय (यादव) व उसके साथियों ने सामूहिक बलात्कार करके इनकी निर्मम हत्या कर दी। बीएसपी बिहार स्टेट यूनिट से प्राप्त यह रिपोर्ट अति-दुःखद व चिन्ताजनक है। बिहार की सरकार इन दोनों घटनाओं को पूरी गंभीरता से ले तथा सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें, ताकि इस तरह की घटनायें फिर से ना हों। दलितों की सुरक्षा व सम्मान का सरकार विशेष ध्यान रखे।

आपको बता दें हाल ही में मधुबनी में 18 साल की एक दलित लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया था। और फिर कुछ ही दिन बाद ही मुजफ्फरपुर में भी 14 वर्षीय दलित बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके लेकर काफी हंगामा हुआ था। बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी लगातार हमलावर हैं। और नीतीश सरकार पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं अब मायावती ने भी बिहार में दलितों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार को नसीहत दे डाली है।

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

1 घंटा ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

3 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

4 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

5 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

6 घंटे ago