Samastipur

AISA द्वारा शिक्षा भवन पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना DPO से वार्ता के बाद हुआ समाप्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर शिक्षा भवन में DEO कार्यालय के समक्ष स्काउट गाइड में व्याप्त भ्रष्टाचार और अ-निय-मितता सहित सात सूत्री मांग को लेकर छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ता सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे थे। धरना के दूसरे दिन आइसा कार्यकर्ताओं ने DEO कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी की। बाद में DEO के निर्देश पर DPO ने धरना दे रहें आइसा कार्यकर्ताओं के पांच सदस्यीय टीम के साथ वार्ता कर धरना को समाप्त कराया गया।

अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे आइसा के जिला महासचिव सुनील कुमार सिंह का बताना है कि विभिन्न मांगों को लेकर दो दिनों से धरना चल रहा है। आइसा कार्यकर्ता का कहना है कि भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त के द्वारा छात्र-छात्राओं से अवैध उगाही और दुर्व्यव्हार किया जा रहा है। धरनाकारी उन्हें तत्काल उसके स्थानांतरण की मांग कर रहे है।

वहीं विद्यालय के छात्र कोष के पैसों को गबन किये जाने का आरोप लगा रहे है। वहीं DPO मानवेन्द्र कुमार ने बताया कि स्काउट गाइड सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर आइसा कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना दिया जा रहा था। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर उनके साथ वार्ता किया जो सफल रहा। उनके मांगो को लेकर DEO से बातचीत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

8 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

14 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

15 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

15 घंटे ago