Bihar

Bihar Jamin Survey: बाप-दादा के जमीन के कागजात में बेटियों का भी नाम होगा दर्ज! जानें बिहार सरकार का नियम

बिहार में हो रहे भूमि सर्वेक्षण में बेटियों को भी पैतृक संपत्ति में बराबर का हक मिलेगा। राजस्व विभाग ने यह आदेश जारी किया है। इससे बेटियों को अपने पिता की संपत्ति में भाइयों के बराबर हिस्सा मिलेगा। यह नियम 20 दिसंबर 2004 के बाद से लागू होगा। इससे पहले के बंटवारे पर यह नियम लागू नहीं होगा। दरअसल, बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम शुरू हो गया है। गांवों में ग्राम सभाएं हो रही हैं। इस बीच लोग इस सर्वे में बेटियों के अधिकारों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

पैतृक संपत्ति में बेटियों का बराबर का हक

बिहार सरकार ने सर्वेक्षण में बेटियों को भी पैतृक संपत्ति में बराबर का हक देने का फैसला किया है। इसके लिए जमीन के कागजात में बेटियों का नाम भी दर्ज कराना होगा। माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से बेटियों को अपने अधिकारों के लिए लड़ाई नहीं लड़नी पड़ेगी। अब बेटियों को भाइयों के बराबर हिस्सा मिलेगा। यह नियम हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 2005 के तहत लागू किया गया है। इस कानून के मुताबिक बेटियों को भी पैतृक संपत्ति में बेटों के बराबर हक मिलता है।

राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार के राजस्व विभाग ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक सभी राजस्व कर्मचारियों को जमीन के कागजात में बेटियों का नाम भी दर्ज करना होगा। बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त अधिनियम 2011 के तहत अधिकार अभिलेख में बेटे के साथ-साथ बेटी का नाम भी दर्ज किया जाएगा। बता दें कि पहले वंशावली में बेटी का नाम दर्ज करने के मामले में विधि विभाग ने अपना मत दिया था। उसके मुताबिक संयुक्त हिन्दू परिवार में बेटी को भी बेटे की तरह ही अधिकार मिलता है।

20 दिसंबर 2004 से होगा लागू

यह कानून 20 दिसंबर 2004 के बाद से लागू होगा। इससे पहले के बंटवारे पर यह नियम लागू नहीं होगा। हालांकि, अगर इससे पहले किसी जमीन का बंटवारा हुआ है और उसमें बेटी को उसका हक नहीं मिला है तो वह अदालत में केस कर सकती है। माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से बेटियों को अपना हक पाने में मदद मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

28 मिनट ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

51 मिनट ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

3 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

3 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

6 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

6 घंटे ago