बिहार में नए DGP के लिए सीनियर IPS अधिकारी आलोक राज नाम लगभग फाइनल है। अब बस नोटिफिकेशन का इंतजार है। जो किसी भी वक्त जारी हो सकता है। आलोक राज 1989 बैच के अफसर हैं। फिलहाल विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के DG पद पर तैनात हैं।
सेंट्रल डेपुटेशन पर जा रहे हैं DGP राजविंदर सिंह भट्टी
बिहार के DGP राजविंदर सिंह भट्टी सेंट्रल डेपुटेशन पर जा रहे हैं। उन्हें CISF के डीजी बनाया गया है। आरएस भट्टी की पहचान बिहार के सख्त अफसरों में होती है। उन्होंने SP रहते कई बाहुबलियों को गिरफ्तार किया। भट्टी ने बिहार में दो सरकारों के लिए काम किया है। महागठबंधन की सरकार में उन्हें बिहार पुलिस का मुखिया बनाया गया था, लेकिन NDA सरकार में कानून व्यवस्था को लेकर काफी सवालों में रहें।
महागठबंधन की सरकार ने उन पर भरोसा जताया था, लेकिन सत्ता से बाहर होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रोजाना क्राइम बुलेटिन जारी कर बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब भट्टी को सेंट्रल डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है तो तेजस्वी का कहना है कि बिहार में कोई अफसर रहना नहीं चाहता है।
सितंबर 2025 तक आरएस भट्टी का कार्यकाल है। इसके बाद वो भारतीय पुलिस सेवा की नौकरी से रिटायर्ड हो जाएंगे। इस कारण बतौर DGP उनका एक साल से अधिक समय का कार्यकाल बचा था।
अचानक से जुलाई महीने में उनके वापस से सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने की चर्चा होने लगी थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि आरएस भट्टी 15 अगस्त के बाद कभी भी अपना पद छोड़ सकते हैं। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी पोस्टिंग ऑर्डर के बाद इस चर्चा पर मुहर लग गई।
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…