Categories: BiharNEWS

परमाणु बम बनाने का समान असली या नकली: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की टीम पहुंची बिहार, कैलिफोर्नियम के बारे में होगा खुलासा

गोपालगंज में शुक्रवार को पुलिस ने दुनिया के दूसरे सबसे महंगे रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम को जब्त किया था। इसकी एक ग्राम की कीमत 17 करोड़ रुपए बताई गई थी। पुलिस ने 50 ग्राम कैलिफोर्नियम बरामद किया था। इसकी कीमत 850 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

कैलिफोर्नियम मिलने के बाद मुंबई से भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की टीम शनिवार देर रात गोपालगंज पहुंची। जिसके बाद टीम में शामिल सदस्यों ने कैलिफोर्नियम की जांच शुरू कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि टीम जल्द ही कैलिफोर्नियम की जांच कर मामले का खुलासा करेगी कि बरामद कैलिफोर्नियम असली है या नकली।

वहीं पुलिस ने रेडियोएक्टिव पदार्थ की हैंडलिंग और आगे की जांच के लिए एफएसएल की विशेष टीम को भी बुलाया है। गोपालगंज पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे NH 27 पर शुक्रवार की सुबह कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान संदिग्ध कैलिफोर्नियम (रेडियो एक्टिव पदार्थ) बरामद किया गया था।

साथ ही तीन लोगो को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।

हालांकि, चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गुजरात जाने की तैयारी में जुटी है। फिलहाल, पुलिस गुजरात में रह रहे चौथे आरोपी के लोकेशन को ट्रेस कर रही है।

50 ग्राम कैलिफोर्नियम के साथ गिरफ्तार हुए थे तीनों

बलथरी चेकपोस्ट पर बाइक सवार तीन युवकों को 50 ग्राम संदिग्ध बहुमूल्य रेडियोएक्टिव पदार्थ (कैलिफोर्नियम) के साथ गिरफ्तार किया गया था। पहला आरोपी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर तमकुही राज जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के बुजुर्ग गांव का निवासी छोटेलाल प्रसाद है। दूसरा गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 थावे रोड कौशल्या चौक का निवासी चंदन गुप्ता है। तीसरा महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर मठिया गांव का रहने वाला चंदन राम है।

क्या है कैलिफोर्नियम का गुजरात कनेक्शन

पुलिस की पूछताछ में संदिग्ध कैलिफोर्नियम का कनेक्शन गुजरात में पाया गया। आरोपी छोटेलाल प्रसाद ने पुलिस को बताया कि यूपी के कुशीनगर जिले के तमकुही राज थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग सियारहा निवासी खजांची प्रसाद गुजरात में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। उसी ने रेडियोएक्टिव पदार्थ छोटे लाल प्रसाद को रखने के लिए दिया था।

सीवान में बेचने की थी तैयारी

बताया जा रहा है कि छोटे लाल प्रसाद दो अन्य युवकों के साथ इस रेडियोएक्टिव पदार्थ को बेचने के लिए सीवान जा रहा था। इस दौरान बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस की टीम ने तीनों को दबोच लिया। इस मामले पुलिस खजांची प्रसाद को भी नामजद आरोपी बनाते हुए छानबीन कर रही है। इस मामले में गोपालगंज पुलिस गुजरात पुलिस के अलावा उत्तर प्रदेश की पुलिस के भी संपर्क में है।

बताया जाता है छोटेलाल प्रसाद राजमिस्त्री का काम करता है। चंदन गुप्ता के पिता कौशल्या चौके के पास भोजनालय चलाते हैं। चंदन के ऊपर शराब तस्करी का केस पहले से है। जबकि चंदन राम के पिता बैंड में काम करते है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

55 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

1 घंटा ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago