Bihar

बिहार: अपनी ही ब्रांच में फर्जी खाता खोलकर डेढ़ करोड़ का घपला, PNB के पूर्व शाखा प्रबंधक समेत 6 सस्पेंड

नवादा जिले में अपनी ही ब्रांच में पूर्व शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मियों ने बड़े घोटाले को अंजाम दे डाला। पंजाब नेशनल बैंक मेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर ग्राहकों से डेढ़ करोड़ रुपए की राशि का गबन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस मामले में रजौली पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक समेत 6 बैंककर्मियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए जाने वाले बैंककर्मियों में पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक राकेश पांडेय उर्फ राकेश रंजन, स्पेशल ऑफिसर सुधीर कुमार, विवेक कुमार, हेड क्लर्क विकास कुमार, कैशियर विकास कुमार, क्लर्क केशव कुमार शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार ये बैंक कर्मी शाखा प्रबंधक के साथ मिलीभगत कर मेटलाइफ के नाम से ही एक खाता अपनी शाखा में खोलकर रखे थे। ग्राहक से मेट लाइफ इंश्योरेंस में पैसा जमा करने के नाम पर चेक लेते और खाते में राशि को डेबिट कर निकाल लेते थे। इस तरह इनलोगों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का गबन किया।

इसकी जानकारी मिलने पर पटना से पंजाब नेशनल बैंक की तीन सदस्यीय टीम दो दिन पहले रजौली शाखा पहुंची और पूरे मामले की तहकीकात की। बैंक के एक अधिकारी ने नाम प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि इस पूरे मामले में उक्त सभी बैंक कर्मी संलिप्त पाए गए हैं, जिसके बाद मंगलवार को सभी को निलंबित कर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

2 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

13 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

13 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago