Bihar

समस्तीपुर सांसद के पिता और नीतीश सरकार के मंत्री को नक्सलियों की खुली धमकी, पोस्टर चस्पाकर लिखा- दलित होकर भी…

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ नक्सलियों ने गया में तीन जगहों पर पोस्टर चस्पाकर धमकी दी है. नक्सलियों ने क्रांतिकारी युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया है. युवाओं से पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई का विरोध करने का आह्वान किया गया है. बता दें की अशोक चौधरी समस्तीपुर के सांसद शांभवी चौधरी के पिता भी हैं.

बांके बाजार थाना क्षेत्र के चौंगाई में नक्सलियों ने पर्चा छोड़कर युवाओं से ये अपील की है. हालांकि बाके बाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने कहा कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है.

इधर, चस्पा किये गए पर्चे में नक्सलियों ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को दलित विरोधी बताया है. पर्ची में नक्सलियों ने लिखा है कि मंत्री अशोक चौधरी दलित होते हुए भी दलित महादलित आदिवासी एवं किसान विरोधी हैं. नक्सलियों ने क्रांतिकारी युवाओं से मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ एकजुट होने और जन आंदोलन करने का आह्वान करते हुए कहा है कि वह हमेशा नक्सलियों के खिलाफ गलत बयान बाजी करते हैं.

विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार का ऐलान: 

वहीं, नक्सलियों के पोस्टर में आगामी महीने में होने वाले विधानसभा के चुनाव का बहिष्कार करने की भी बात लिखी है. नक्सली पोस्टर में कहा गया है कि भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव का जनता बहिष्कार करें. गौरतलब हो कि आगामी महीने में इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में के लिए उपचुनाव होना है. ऐसे मे नक्सली पोस्टर से दहशत का माहौल कायम हो गया है.

फर्जी मुकदमे में फंसा रहे: 

वहीं, नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोस्टर में पुलिस, सुरक्षा बलों के द्वारा फर्जी मुकदमे में गरीब लोगों को फंसाने की बात लिखी है. पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा गरीब जनता को फंसाया जा रहा है. इसके अलावा अन्य तरह की बातें लिखी गई है. वर्तमान सरकार को दलित, महादलित, आदिवासी का विरोध करने वाला बताते हुए क्रांतिकारी आंदोलन करने की बात की गई है.

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के द्वारा नक्सली पोस्टर चिपपाया गया है. गया जिले के नक्सल प्रभावित बांकेबाजार थाना अंतर्गत चौगाई के इलाके में पोस्टर चिपकाए गए हैं. तीन नक्सली पोस्टर चिपकाए जाने की बात सामने आ रही है. चौगाई बाजार, चौगाई पुल एवं एक अन्य स्थान पर नक्सली पोस्टर चस्पा किये जाने से हड़कंप मचा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

12 मिनट ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

18 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

19 घंटे ago