बिहार सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमकुमार ने कहा कि देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर रानीगंज वृक्षवाटिका में बनेगा। इसके लिए नई दिल्ली स्थित केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की जांच टीम जल्द ही अररिया आएगी। 289 एकड़ में बनने वाले इस चिड़ियाघर के निर्माण कार्य का शुभारंभ 2025-26 में किया जाएगा। चिड़ियाघर के निर्माण में लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
अररिया शहर एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटक स्थल बनेंगे, तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे। सभी के प्रयास से यह कार्य हुआ है। पेड़ की छाया में जानवर पशु पक्षी को आराम मिलता है।
पूरे बिहार में लगाए गए चार करोड़ 68 लाख पौधे
डॉ. प्रेमकुमार ने कृषि वानिकी योजना के तहत पौधारोपण कार्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए जीविका दीदियों व किसानों को सम्मानित भी किया। कहा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माध्यम से हमलोग 75वां वन महोत्सव मना रहे हैं। पूरे बिहार में चार करोड़ 68 लाख पौधे लगाए गए हैं।
चिड़ियाघर बनने से पैदा होंगे रोजगार के अवसर
डॉ. प्रेमकुमार ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर बनने से रोजगार का अवसर बढ़ेगा। मंत्री ने जिला कोऑपरेटिव कार्यालय के परिसर में पांच पैक्सों के लिए 200, 500 व एक हजार टन क्षमता गोदाम के निर्माण का शिलान्यास किया।
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…