Bihar

दरभंगा एम्स के निर्माण में आएगी तेजी, नीतीश सरकार ने केंद्र को ट्रांसफर की 150 एकड़ जमीन

बिहार में अब बहुत जल्द नया एम्स मिलने वाला है। दरभंगा में एम्स के निर्माण के लिए केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद आज बिहार सरकार ने 150 एकड़ जमीन का हस्तांतरण कर दिया है। सोमवार को दरभंगा एम्स के लिए बिहार सरकार ने जमीन हस्तांतरण कर दिया। सोमवार को स्वास्थ्य भवन में एम्स दरभंगा के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) माधवानंद कर को स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव शशांक शेखर सिन्हा ने जमीन के कागजात सौंपे।

वहीं इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अभी 150 एकड़ जमीन ट्रांसफर हुई है। और बहुत जल्द बची हुई 37.31 एकड़ जमीन भी उपलब्ध करा दी जाएगी। आपको बता दें दरभंगा में शोभन के पास 200 एकड़ जमीन पर एम्स का निर्माण होना है।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में बिहार सरकार को पत्र लिखकर जल्द से जल्द भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था। जिसकी जानकारी देते हुए जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी देते हुए कहा था कि शोभन में जल्द एम्स का निर्माण शुरू हो जाएगा।

दरभंगा एम्स निर्माण के लिए बिहार सरकार द्वारा शोभन-एकमी बायपास के पास प्रस्तावित भूमि का सर्वेक्षण केंद्र सरकार की तकनीकी टीम कर चुकी है। और जमीन को उपयुक्त बताया था। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस जमीन पर एम्स बनाने की मंजूरी दी थी। बिहार सरकार ने निशुल्क 150 एकड़ जमीन केंद्र ट्रांसफर की है।

आपको बता दें केंद्र सरकार ने वर्ष 2015-16 के आम बजट में दरभंगा एम्स निर्माण के प्रस्ताव को शामिल किया था। इसके बाद वर्ष 2020 में केंद्रीय कैबिनेट से 1264 करोड़ की लागत से 750 बेड वाले एम्स के निर्माण स्वीकृति दी गयी है।

लेकिन बिहार में बदलते राजनीतिक परिदृश्य के चलते निर्माण कार्य में इतनी देरी हुई। लेकिन अब जमीन हस्तांतरण के बाद एम्स निर्माण तेजी से होगा। लोकसभा चुनाव के दौरान दरभंगा की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने भी दरभंगा एम्स का गतिरोध जल्द दूर करने की बात कही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

13 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

18 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

18 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

18 घंटे ago