Bihar

जन्माष्टमी के जश्न के बीच आधी रात को बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे, झारखंड में था केंद्र

बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सोमवार की आधी रात के बाद धरती डोलने का एहसास लोगों को हुआ तो अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि झारखंड में भूकंप का केंद्र बिंदु था और इसका असर पड़ोस के राज्य में भी देखने को मिला. भूकंप का असर कुछ खास नहीं था इसलिए किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. देर रात करीब 12:50 बजे लोगों को कंपन महसूस हुआ.

भूकंप का केंद्र बिंदु कहां था?

सोमवार को देर रात लगभग 12:50 बजे बिहार के भागलपुर में भूकंप के झटके महसूस किये गये. हालांकि संथाल परगना का रामगढ़ केंद्र बिंदू था, जो कि भागलपुर से 200 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में आता है. इस भूकंप की क्षमता रेक्टर स्केल पर 3.9 मापी गयी.

जन्माष्टमी के जश्न के बीच लोगों ने कंपन महसूस किया

दरअसल, सोमवार की रात में लोग भोजन करके सो रहे थे. जबकि जन्माष्टमी को लेकर भी कई लोग जगे हुए थे तो कई मंदिरों में थे, जब भूकंप ने दस्तक दी. भागलपुर में घर में सोये हुए अधिकतर लोगों को भूकंप का झटका महसूस नहीं हुआ. लेकिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मना रहे श्रद्धालु को थोड़ा कंपन महसूस हुआ. जगे हुए लोग भूकंप का झटका महसूस होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी सूचना डालने लगे.

बिहार-झारखंड के कई जिलों में दिखा है भूकंप का असर

सोशल मीडिया पर भी भूकंप की जानकारी देर रात को ही लोग देते दिखे. झारखंड और बिहार में इस भूकंप का असर दिखा है. देवघर, गोड्डा, रामपुर और उससे सटे बिहार के जिलों में इस भूकंप का असर दिखा है. हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आयी है.

हाल में भूकंप का असर और कहां दिखा है?

गौरतलब है कि हाल में ही सीमांचल क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. वहीं रविवार की रात को देहरादून में भूकंप का असर देखने को मिला था. जिसकी तीव्रता 3.1 थी. हालांकि दोनों ही घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ जो राहत की खबर थी. वहीं मंगलवार को जम्मू कश्मीर में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे. दोनों जगहों पर इसकी तीव्रता 4.8 और 4.9 दर्ज हुई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

10 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

11 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

11 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

17 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

22 घंटे ago