Bihar

अब एक क्लिक पर मिलेगी देश के हर डॉक्टर की डिटेल, डिग्री असली है या नकली तुरंत जानें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

एलोपैथ की डिग्री पानेवाले एमबीबीएस डाॅक्टरों को अब नेशनल मेडिकल रजिस्टर पोर्टल (एनएमआर) पर अपने सभी डिग्री को अपलोड करना होगा. एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद चिकित्सक इस पोर्टल पर आधार के साथ अपने पता और संबंधित जानकारी डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर शेयर करेंगे. एनएमआर भारत में सभी एलोपैथिक (एमबीबीएस) पंजीकृत डॉक्टरों के लिए एक व्यापक और डायनेमिक डेटाबेस के लिए तैयार किया गया है.

एनएमआर की विशिष्टता यह है कि यह डॉक्टरों की आधार आइडी से जुड़ा हुआ है, जो चिकित्सक की प्रामाणिकता सुनिश्चित करता है. बिहार मेडिकल रजिस्ट्रेशन काउंसिल में भी 45 हजार चिकित्सक रजिस्टर्ड हैं. इन सभी का वास्तविक आंकड़ा इस रजिस्टर पर दर्ज किया जायेगा. स्टेट काउंसिल इसमें मदद करेगी. सभी आंकड़े बिखरे हुए राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर की आवश्यकता बहुत लंबे समय से महसूस की जा रही है. देशभर के डॉक्टरों का प्रामाणिक डेटा महत्वपूर्ण है.

आज तक डॉक्टरों का डेटा बिखरे हुए रूप में है, जिसमें संशोधन और अपग्रेडेश की आवश्यकता है, एनएमआर पोर्टल यह सुनिश्चित करेगा. भारत एक विशाल डिजिटल स्वास्थ्य इको सिस्टम बनाना चाहता है और डॉक्टरों की डिजिटल रजिस्ट्री बनाना उसके लिए एक महत्वपूर्ण कार्य है. व्यापक डेटा का अभाव था जो देश में डॉक्टरों की कुल संख्या, देश छोड़ने वाले डॉक्टरों की संख्या जैसे पहलुओं की विस्तृत और समग्र तस्वीर प्रदान कर सकेगा. जिन्होंने प्रैक्टिस करने का अपना लाइसेंस खो दिया है, या उन डॉक्टरों की संख्या और विवरण जिन्होंने अपनी जान गंवायी है.

एनएमआर के लॉन्च होने से इसके 13 लाख से अधिक डॉक्टरों के डेटा का प्रावधान सुनिश्चित हो जायेगा. एनएमआर में पंजीकरण एक बहुत ही सरल ऑनलाइन प्रक्रिया है. इससे सभी मेडिकल कॉलेज/संस्थान (राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (आइएनआइ) एसएमसी पोर्टल पर आपस में जुड़े हुए हैं. कुछ डेटा जनता को दिखायी देगा और अन्य केवल राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी), राज्य चिकित्सा परिषदों (एसएमसी), राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीइ) और मेडिकल में नैतिकता और चिकित्सा पंजीकरण बोर्ड (इएमआरबी), मेडिकल संस्थान (आइएनआइ आदि सहित) और पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) को आवश्यकताओं के अनुसार दिखायी देगा.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

4 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago