Bihar

बिहार: आरा में बालू घाट पर लूट, ऑफिस में घुसे बेखौफ बदमाश; 2 लोगों को मारी गोली

बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन लूट, हत्या, डकैती की वारदातें सामने आती रहती हैं. अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि दिन हो या रात बेखौफ होकर वो घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला आरा का है. जहां सोमवार देर रात बालू घाट पर लूटपाट के दौरान हथियारबंद हमलावरों ने दो लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया.

घटना जिले के संदेश थाना क्षेत्र के काजी चौक गांव के 18 (बी) बालू घाट की है. बताया जा रहा है कि दोनों घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते हैं संदेश थानाध्यक्ष संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने मौके से कारतूस और खोखा भी किया है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

सीसीटीवी में कैद हुई लूट की वारदात

वहीं अपराधियों द्वारा लूटपाट और फायरिंग कि घटना बालू घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चार नकाबपोश अपराधी बालू घाट पर आते हैं. इनमें से दो के हाथ में राइफल और एक के हाथ में डंडा रहता है. इसके बाद हथियारबंद अपराधी लगातार फायरिंग करना शुरू कर देते हैं और वहां से दो स्टील के बक्से, प्रिंटर, लैपटॉप के साथ बैग लूट कर फरार हो जाते हैं.

वहीं जख्मी लोगों की बात करें तो इनमें से एक अजीमाबाद थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव का रहने वाला 20 साल का सोनू कुमार है, तो वहीं दूसरा संदेश थाना क्षेत्र के सरैया गांव का रहने वाला 27 साल का मुकेश कुमार गुप्ता है. दोनों ही बालू घाट पर गाड़ी लोडिंग का काम करते हैं. जख्मी मुकेश ने बताया कि वह काजीचक गांव स्थित 18 (बी) बालू घाट पर जो गाड़ी बाहर से आती हैं उनकी लोडिंग करने का काम करता है. लोडिंग करने के बाद उन्हें कमीशन के तौर पर पैसा मिलता है.

लैपटॉप, प्रिंटर, बैग लेकर अपराधी फरार

आगे उसने बताया कि सोमवार रात वह बालू घाट पर गाड़ी पर बालू लोड कर उसका चालान कटवा रहा था. इसी दौरान छह हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके और उसके कनपटी पर राइफल रख थी, जब उसने इसका विरोध किया तो उसे गोली मार दी. उसके बाद सभी अपराधी बालू घाट पर बने कमरे में घुस गए और करीब बीस राउंड फायरिंग की और कमरे में रहे उसके एक दोस्त को भी गोली मार दी।. इसके बाद अपराधी लैपटॉप, प्रिंटर, बैग और दो स्टील के बक्से लेकर फरार हो गए.

दोनों घायलों की हालत स्थिर

घायलों का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि घायलों में एक को सिर पर और दूसरे को दाहिने कंधे , बाएं पैर में जांघ पर गोली लगी थी. फिलहाल दोनों का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई हैं और डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है. फिलहाल दोनों घायलों को ऑब्जर्वेशन में ही रखा जाएगा.

हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

वहीं इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया की 12 और 13 अगस्त की रात भोजपुर जिले के संदेश थाना के अंतर्गत काजीचक में एक बालू घाट के काउंटर पर 4-5 अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोलीबारी की जिसमें दो लोग जख्मी हो गए. पुलिस ने दो अभियुक्तों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अन्य अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

2 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

3 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

3 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

3 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

4 घंटे ago