Bihar

8 अगस्त से नये LHB कोच के साथ चलेगी सहरसा-अमृतसर गरीब रथ सुपरफास्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

गुरुवार को अंतिम बार 12203/04 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ सुपरफास्ट ट्रेन पुराने कोच के साथ रवाना हुई. आगामी सात अगस्त को अमृतसर से सहरसा व आठ अगस्त को सहरसा से अमृतसर गरीब रथ सुपरफास्ट नये लुक में चलेगी.आइसीएफ कोच से बदलकर गरीब रथ सुपरफास्ट नयी चमचमाती इकोनॉमिक एसी एलएचबी कोच में पूरी तरह से बदल जायेगी.

आगामी आठ अगस्त से ट्रेन में अब सहरसा के यात्रियों को प्रीमियम ट्रेन जैसी सुविधा मिलेगी. यूं कहें कि पूरी ट्रेन नये एसी इकोनॉमिक कोच में बदल जायेगी. ट्रेन में कोच की संख्या के अलावा बर्थ में भी इजाफा होगा. आगामी सात अगस्त से अमृतसर से सहरसा के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन नये कोच के साथ रवाना होगी. वहीं आगामी आठ अगस्त से सहरसा से अमृतसर के लिए यात्रियों को गरीब रथ एक्सप्रेस नये कोच में प्रीमियम ट्रेन जैसी सुविधा मिलने लगेगी.

24 कोच की होगी ट्रेन, होंगे 1600 बर्थ :

सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 22 कोच की होगी. इनमें सभी 22 कोच एसी इकोनॉमिक एलएचबी आरक्षित श्रेणी की होगी. इसके अलावा दो कोच पावर ब्रेक कार कोच होंगे. 22 कोच में कुल बर्थ की संख्या 1600 होगी.एलएचबी कोच लगने के बाद ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी. पूरी तरह से एलएचबी कोच साउंड प्रूफ होगी.आइसीएफ कोच के मुकाबले एलएचबी कोच में यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिलेगी. चेयर कार हटाने के बाद 10 कोच की ट्रेन में बढ़ोतरी होगी.

किराया में नहीं होगा अंतर :

एसी इकोनॉमिक कोच के साथ गरीब रथ चलने के बाद किराये में कोई अंतर नहीं होगा. पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली सभी गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को एलएचबी कोच में कंवर्ट कर दिया जायेगा.सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन का सप्ताह में तीन दिन रविवार, सोमवार एवं गुरुवार को परिचालन होता है. वहीं जयनगर आनंद विहार गरीब रथ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को पहले ही अप्रैल महीने में एलएचबी कोच में कंवर्ट कर दिया गया है.सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस वर्तमान में 18 कोच से चलायी जा रही है. इनमें 12 थर्ड एसी कोच व चार चेयर कार कोच है.

हटायी जायेगी चेयर कार :

सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में वर्तमान में चार एसी चेयर कार कोच लगाये जा रहे हैं.एलएचबी कोच में कंवर्ट होने के बाद चेयर कार कोच को हटा दिये जायेंगे. इसके बदले स्लीपर एसी इकोनॉमिक कोच लगाये जायेंगे. वहीं रेल अधिकारियों की मानें तो एलएचबी कोच में कंवर्ट होने के बाद पूरी ट्रेन में 352 सीट का इजाफा होगा. प्रत्येक कोच में बर्थ की संख्या बढ़ जायेगी. वर्तमान में जो गरीब रथ एक्सप्रेस चल रही है, सभी थर्ड एसी कोच में 72 से 78 सीट ही हैं.एलएचबी कोच लगने के बाद प्रत्येक कोच में 80 सीट होगी.

चार व पांच को रद्द रहेगी गरीब रथ :

शाहजहांपुर व लखनऊ रेलखंड के पास रोजा स्टेशन के निकट यार्ड री-मॉडलिंग के अलावा रोजा व सीतापुर सिटी के बीच दोहरी कारण के कारण इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है.िस वजह से 12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस चार एवं पांच अगस्त को कैंसिल रहेगी. वहीं 12204 अमृतसर सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस अमृतसर से तीन व चार अगस्त को रद्द रहेगी.

पहली बार 2005 में सहरसा से चली थी गरीब रथ एक्सप्रेस :

वर्ष 2005 में पहली बार तात्कालिक रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने सहरसा से नयी दिल्ली के रास्ते अमृतसर तक गरीब रथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. इस ट्रेन को चलाने का उद्देश्य यह था कि गरीब आदमी भी कम किराये में एसी में सफर कर सके. देश का सबसे पहली गरीब रथ एक्सप्रेस सहरसा से ही चली थी.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

5 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

6 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

6 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

9 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

9 घंटे ago