Bihar

24 घंटे बाद भी नहीं बरामद हुआ अविनाश का शव: आक्रोशित शिक्षकों ने पदयात्रा निकाल BDO-SDO को सौंपा ज्ञापन

पटना जिला के दानापुर में 24 घंटे बाद भी शिक्षक अविनाश का शव बरामद नहीं हुआ है. अहले सुबह से एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में डूबा हुआ शिक्षक का शव खोजने में जुटी हुई है. मृतक के परिजनों ने पांच नाव से फतुहा से शव को खोजना शुरू कर दिया है. नासरीगंज घाट से शिक्षकों ने मौन जुलूस निकाल कर पैदल प्रखंड कार्यालय पहुंचे और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पास पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराया.

शिक्षकों ने बताया कि जब तक शिक्षक अविनाश का शव बरामद नहीं होता है, तब तक हम सभी शिक्षक दियारा में स्कूल में पठन पाठन करने नहीं जाएंगे. शिक्षकों ने बताया कि डूबे हुए शिक्षक के आश्रितों को मुआवजा और एक परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग किया गया है और बारिश में 15 अगस्त से सितंबर तक दियारा के स्कूल को बंद रखने की भी मांग की गई है.

बीडीओ विभेष आनंद ने बताया कि दियारा में जाने के लिए प्रशासन की ओर से 12 नाव की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि नाविकों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिया गया है.

अविनाश को रोज फ़तुहा से दानापुर नाव से जाना पड़ता था

बता दें कि शिक्षक अविनाश कुमार सिंह क़ासिमचक उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाते थे. यह स्कूल दियारा क्षेत्र में है. अविनाश को रोजाना फ़तुहां से दानापुर नाव से जाना पड़ता था. शुक्रवार सुबह 8.30 बजे नाव पर पहले अपनी बाइक लोड कर दी, लेकिन फिर बारिश होने लगी तो रुक गए. बारिश छूटने के बाद फिर नाव पर चढ़ने लगे तभी पैर फिसल गया और गंगा नदी की तेज धारा में बह गए.

नदी में कैसे गिरे अविनाश?

उनके साथ नाव पर सवार हो रहे शिक्षकों ने बताया कि शिक्षक अविनाश नाव पर अपनी बाइक लोड कर दिया था. इसी दौरान बारिश होने पर नाव से सभी उतर गए थे. बारिश छुटने पर सभी नाव पर सवार हो रहे थे. इसी दौरान शिक्षक अविनाश जटी से नाव पर चढ़ने लगा तो नाविक ने जटी से नाव को धकेला दिया और शिक्षक अविनाश का पैर नाव पर नहीं रखा, जिससे शिक्षक अविनाश गंगा नदी में गिर गया और तेज धारा में हेमलेट हाथ में लेकर बहने लगा था.

नाव पर सवार शिक्षकों ने नाविकों से कहा कि एक शिक्षक गंगा नदी में डूबा रहा है और उससे बचाने के लिए गुहार लगाते रहे, परंतु नाविक ने यात्रियों से पैसा वसूल करते रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

52 मिनट ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

3 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

5 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

5 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

6 घंटे ago