Bihar

बिहार: बच्चे और पति को छोड़कर 2 युवतियों ने आपस में रचा ली शादी, रॉन्ग नंबर से हुई थी मुलाकात; जानें पूरा मामला

बिहार के जमुई जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक-दूसरे के प्यार में पागल दो महिलाओं ने ही शादी रचा ली। एक-दूजे के प्यार में दीवानी ये महिलाएं साथ जीने-मरने की कसमें खाकर भागने का प्लान भी बनाने लगीं। हालांकि इसी बीच मामले की जानकारी इनके परिजनों को हो गई। इसके बाद डायल 112 को परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाना लाया और फिर इनसे पूछताछ की जा रही है।

सात साल पहले हुई थी मुलाकात

बता दें कि दोनों महिलाओं में एक लड़की का और एक लड़के का रोल निभा रही हैं। लड़के का रोल अदा करने वाली महिला की पहचान छपरा जिले के बभनगांव निवासी जगरनाथ पांडेय की पुत्री सोनी कुमारी और लड़की का रोल अदा करने वाली महिला की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के लखापुर गांव निवासी भगीरथ सिंह की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं शादीशुदा हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात रॉन्ग नंबर से सात वर्ष पहले हुई थी। बीते सात साल से ही ये दोनों फोन पर लगातार बात कर रही थीं।

फोन पर परवान चढ़ा प्यार

फोन पर बात करते-करते दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा और उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें भी खा लीं। नतीजतन दोनों महिलाओं ने परिवार से छिपकर 2023 में शादी रचा ली। हालांकि इसकी भनक परिवार वालों को काफी दिन के बाद लगी। परिवार वालों को जब दोनों की शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने कोमल पर बात नहीं करने का दबाव बनाया। कुछ दिनों से कोमल बाहर जाकर काम करने की बात कर रही थी, लेकिन कोमल को मना कर दिया गया था। इसके बावजूद उसने सोनी को छपरा से बुला लिया और भागने की तैयारी करने लगी। आखिरकार कोमल की बहन ने डायल 112 के जरिए पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

दोनों महिलाओं के हैं बच्चे

बता दें कि लखापुर गांव निवासी कोमल कुमारी की शादी सात साल पहले लखीसराय जिले के इंदुपुर गांव निवासी गोपाल कुमार सिंह के साथ हुई थी। कोमल का एक बेटा और एक बेटी है। वहीं छपरा के बभनगांव की रहने वाली सोनी कुमारी की शादी 2020 में पटना निवासी पंकज कुमार के साथ हुई थी। सोनी का भी एक बेटा है। फिलहाल दोनों महिलाएं एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई हैं और साथ जीने-मरने की कसमें खा रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

10 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

10 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

24 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago