Bihar

बिहार के इस जिले में कोका-कोला का बॉटलिंग प्लांट, 1235 करोड़ इनवेस्ट करेगी कंपनी

बिहार सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर हरसंभव कोशिश कर रही है। इसको लेकर सरकार अपने विभागों में नियुक्ति कर रही है, वहीं औद्योगिक विकास को लेकर कदम उठा रही है। उद्योग विभाग निवेश लाने को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है। इस बीच, बक्सर में कोका-कोला के बॉटलिंग प्लांट के निर्माण को लेकर रास्ता साफ हो गया है। बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने शनिवार को बताया कि बिहार में बढ़ते औद्योगिक वातावरण के तहत एसएलएमजी (SLMG) बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड को बॉटलिंग प्लांट की स्थापना के लिए बिहार औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा परियोजना मंजूरी समिति की अनुशंसा पर बक्सर के नावानगर में 65 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है।

बक्सर में कोका कोला का बॉटलिंग प्लांट

बिहार के अद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि कंपनी द्वारा निर्धारित औपचारिकताओं को पूरा करने के उपरांत आवंटित भूमि पर बॉटलिंग इकाई का निर्माण प्रारम्भ होगा।

मेसर्स एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड वैश्विक पेय उत्पाद कम्पनी कोका-कोला की फ्रेंचाइजी कंपनी है। मेसर्स एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नवानगर (बक्सर) में बॉटलिंग इकाई की स्थापना के लिए 1235 करोड़ का निवेश करेगी। जिसकी क्षमता 3.24 लाख सीएस प्रतिदिन होगी।

बिहार उद्यमी योजना में 5 लाख रजिस्ट्रेशन

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वरोजगार प्रदान करने को लेकर भी प्रयास कर रही है। राज्य सरकार, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और लघु उद्यम योजना के तहत युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दे रही है।

बिहार में अभी तक इस योजना का लाभ 40 हजार युवाओं को मिल चुका है। सरकार का लक्ष्य है कि यह संख्या 50 हजार तक पहुंचे। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस साल अभी तक पांच लाख लोगों ने उद्यमी योजना को लेकर रेजिस्ट्रेशन करवाए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

20 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago