Bihar

और ये पुल भी धड़ाम, 10 दिन पहले ढलाई हुए निर्माणाधीन ब्रिज ने ली जलसमाधि, 2 करोड़ की लगात से हो रहा था निर्माण

बिहार में पुलों के टूट कर तबाह होने का सिलसिला थम नहीं रहा। एक बाद एक पुल टूट कर बिखर रहे हैं या पानी में बह कर ध्वस्त हो रहे हैं। ताजा मामला कटिहार से है जहां एक निर्माणाधीण पुल का एक हिस्सा ढलाई के दस दिनों बाद ही पानी में बह गया। बरारी प्रखंड की बकिया सुखाय पंचायत के वार्ड संख्या 12/13/14 के अन्तर्गत बकिया गांव की है। सुखाय घाट पर गंगा की धारा में मुख्यमंत्री योजना के तहत निर्माण किये जा रहे पुल के दो पाये बुधवार को कटाव की भेट चढ़ गए। दोनों पाये गंगा नदी में समा गये हैं। बिहार में पुलों का टूटना और बह जाना राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। लालू, तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के सभी नेता नीतीश सरकार को इसे लेकर घेरते रहते हैं।

इस मामले में बकिया सुखाय पंचायत के पूर्व मुखिया पति सुबोध मंडल ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि और कटाव के कारण निर्माणाधीन पुल के दो पाये टूटकर नदी में समा गए हैं। उन्होंने बताया कि पुल के पाया के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था इसी वजह से दो पाये गंगा नदी में समा गए हैं।

मामले में बाढ़ नियंत्रण विभाग के कटिहार प्रक्षेत्र के मुख्य अभियंता अनवर जमाल ने बताया कि बकिया सुखाय गांव के समीप गंगा का कटाव होने के कारण नदी की धारा ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा बनाए जा रहे पुल के समीप आ गयी। बताया जा रहा है कि दस दिन पहले ही ढलाई हुई थी। इतने कम दिनों में पुल का पाया बह जाने की घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। लोग विभाग के अभियंताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं।

इस मामले में पदाधिकारियों का कहना है कि कटाव के जद में आने से पुल के दो पाया के बहने की सूचना मिल रही है । इसकी जानकारी भी ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को दी गई है । ग्रामीण कार्य विभाग के स्तर से भी कटाव निरोधक कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में उस स्थल का टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया था लेकिन गंगा के रुख के कारण गंगा की धारा पुल की दिशा में आ गई है।

बताते चलें कि बिहार में पिछले 40-45 दिनों में पुलों के गिरने या टूटकर बह जाने की बीस से ज्यादा घटनाएं हुईं। छोटी और बडी़ मिलाकर 20 से ज्यादा पुल, पुलिया या अप्रोच पथ टूट गए या पानी की धार में बह गए। इसे लेकर राज्य में जमकर राजनीति भी हुई। नेता प्रतिपक्ष तजस्वी यादव ने ट्वीट कर बार बार नीतीश कुमार की सरकार पर प्रहार किया। वहीं एनडीए फोल्डर के नेता आरोप लगाते रहे कि तेजस्वी यादव के मंत्री रहते बने पुलों के निर्माण में गुणवत्ता में भारी चोरी हुई और पुल टूटकर बह गए।

विभाग के स्तर से कटाव निरोधक कार्य

बाढ़ नियंत्रण विभाग के कटिहार प्रक्षेत्र के मुख्य अभियंता अनवर जमाल ने बताया कि बकिया सुखाय गांव के समीप गंगा का कटाव होने के कारण नदी की धारा ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा बनाए जा रहे पुल के समीप आ गयी। इसके कटाव के जद में आने से पुल के दो पाया के बहने की सूचना मिल रही है। इसकी जानकारी भी ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को दी गई है। ग्रामीण कार्य विभाग के स्तर से भी कटाव निरोधक कार्य किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

6 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

8 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

17 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

18 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

21 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

23 घंटे ago