Bihar

बिहार: गंजापन छुपाने के लिये विग लगाकर शादी की पक्की, लेकिन सात फेरों से पहले खुल गया राज, और फिर लड़की ने…

बिहार के बांका जिले में एक शख्स ने लड़की पक्ष के लोगों को गुमराह करते हुए गंजेपन को छिपाकर शादी पक्की कर ली. शादी पक्की होने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के को गिफ्ट देने के लिए 50 हजार रुपये भी दे दिए. लेकिन, डिजिटल वर्ल्ड में कोई भी सच ज्यादा देर तक छिपा नहीं रह सकता. बस ऐसा की कुछ इस शख्स के साथ हुआ जहां शादी पक्की होने के बाद लड़की ने लड़के के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले और उसके गंजेपन की तस्वीर देखकर शादी से इनकार कर दिया.

बता दें कि यह मामला बांका जिले के शंभूगंज के गिद्धौरा गांव का है. यहां रहने वाले सुरेश मंडल के बेटे अखिलेश कुमार की शादी सुल्तानगंज के कटहरा निवासी प्रसादी मंडल की बेटी प्रियंका से पक्की हुई थी. जब शादी की बात चल रही थी उस वक्त लड़के वालों की ओर से यह नहीं बताया गया कि लड़के के सिर पर बाल नहीं है और उसने विग पहन रखा है. लड़की वाले इस बात से पूरी तरह से अनजान थे.

विग लगाकर की थी मुलाकात

जब अखिलेश और प्रियंका की मुलाकात हुई थी उस वक्त अखिलेश ने विग लगा रखा था. जिससे प्रियंका को इस बात की भनक नहीं लगी कि उसके सिर पर बाल हैं या नहीं. लड़की वाले इस वजह से धोखा खा गए. दोनों के बीच शादी पक्की हो गई. लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के को गिफ्ट्स खरीदने के लिए 50 हजार रुपये दे दिए. मुलाकात के वक्त प्रियंका ने अखिलेश से बालों के बारे में पूछा भी था जिस पर अखिलेश ने कहा था कि परिवार मेंम गमी होने की वजह से उसने बाल मुड़वा रखे हैं.

पैसे लौटाने से इनकार

शादी पक्की हो गई लेकिन शादी की डेट फिक्स नहीं हुई. प्रियंका ने अखिलेश के सोशल मीडिया अकाउंट के खंगालना शुरू कर दिया. थोड़ी तफ्तीश के बाद प्रियंका को अखिलेश की एक पुरानी तस्वीर दिखाई दी जिसमें उसने कैप नहीं पहनी थी और उसके सिर पर बाल नहीं थे. बस यही तस्वीर देखकर दोनों परिवारों के बीच बनती हुई बात बिगड़ गई. लड़की वालों ने इसके बाद रिश्ता तोड़ दिया और लड़के वालों से गिफ्ट के लिए दिए हुए पैसे वापस देने को कहा. लड़के पक्ष ने पैसे देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद शंभूगंज थाने तक मामला पहुंच गया. मामले में फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

1 घंटा ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

7 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

19 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

20 घंटे ago