Bihar

एक जैसे आरोप, लेकिन सिर्फ सुनील कुमार की सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा, इस कारण MLC सदस्यता खोने से बच गए कारी सोहैब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

विधान परिषद सभापति ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई व विधान परिषद में विपक्ष के मुख्य सचेतक डॉ. सुनील कुमार की एमएलसी सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की गई है। वही इसी मामले में दूसरे एमएलसी डॉ. कारी सोहेब को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। दोनों एमएलसी को लेकर दिए अलग अलग फैसलों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

सदन सत्र के दौरान के मुख्यमंत्री का मिमिक्री कर मजाक उड़ाने के मामले में यह कार्रवाई की गई। यह मामला इसी साल 13 फरवरी को बजट सत्र के दौरान हुआ था। जिसमें भीष्म साहनी की मांग पर जांच समिति बनाई गई थी। इस जांच समिति ने वीडियो की जांच के बाद आरोपों को सही माना। जिसमें दोनों एमएलसी को दोषी माना गया।

डॉ. सुनील कुमार ज्यादा जिम्मेदार

समिति ने बताया कि घटना-क्रम के आरोपित दोनों सदस्यों के कृत्य और उसके घनत्व का आकलन किया जाय तो डा० मो. सोहैब के मुकाबले डॉ. सुनिल कुमार सिंह का कृत्य अधिक एक गंभीर है। वे बिहार विधान परिषद् में पदधारक सदस्य हैं।

मुख्य सचेतक होने के बाद उच्च सदन की गरिमा को पहुंचाया आघात

समिति ने बताया है कि विपक्ष के मुख्य सचेतक के नाते डा. सुनील कुमार विधायी जिम्मेदारी नीतियों, नियमों और सदन के संवैधानिक प्राधिकार के प्रति अधिक होनी चाहिए। किंतु अपने आचार और व्यवहार में इन्होंने इसका पालन नहीं किया। सदन में वेल में आकर असंयमित नारेबाजी करने, सदन को बाधित करने, आसन के निदेश की अवमानना करने, सदन-नेता के प्रति मानहानि-कारक अशिष्ट शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित करने के इनके प्रयास से उच्च सदन की गरिमा को आघात पहुँचा है।

खो चुके हैं सदन में सदस्य बने रहने की पात्रता

समिति का मानना है कि डॉ. सुनिल कुमार सिंह ने सदन में अपने असंसदीय आचरण और अमर्यादित व्यवहार से सदन के सदस्य बने रहने की पात्रता खो दी है। बिहार विधान परिषद् की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के नियम 290 की कंडिका 10 (घ) के अधीन समिति सर्वसम्मति/बहुमत से अनुशंसा की है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

1 घंटा ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago